Share Market: ट्रंप के एक बयान से थम गई शेयर बाजार की गिरावट? निफ्टी-सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल
शेयर बाजार में तूफानी तेजी
Share Market: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया था, लेकिन आज कई दिनों बाद मंगलवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला है. कई दिनों से लगातार गिरावट जारी रहने के बाद आज ब्रेक लग गया है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए, लेकिन कुछ ही समय बाद तूफानी तेजी से मामूली नीचे आकर निफ्टी 50 करीब 150 अंक और सेंसेक्स 500 अंकों पर ट्रेड कर रहा है. तो वहीं कई दिनों से लगातार आसमान छूती क्रूड ऑयल की कीमत में भारी कमी देखने को मिली है या यूं कहें कि क्रैश हो गया है. यानी एक ओर शेयर बाजार में उछाल देखने को मिल रही है, तो वहीं कमोडिटी मॉर्केट में गिरावट रही.
निफ्टी 50 की अगर बात करें तो सोमवार को यह एनएसई पर 24,028 पर बंद हुआ, जो आज मंगलवार को 24,280 पर ओपेन हुआ. इसके बाद थोड़ी ऊपर लेकिन बाद में नीचे की ओर ट्रेड करने लगा. लेकिन अभी भी पिछले कारोबारी दिन से ऊपर की ओर ही ट्रेड कर रहा है. आज शेयर बाजार में निवेशकों ने कई दिनों बाद राहत की सांस ली है. क्योंकि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से पूरा शेयर लाल हो गया था. निवेशकों में हाहाकार मचा गया था. फिलहाल, इस रुकावट ने निवेशकों के चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया.
सेंसेक्स में भी जबरदस्त उछाल
सेंसेक्स की अगर बात की जाए, तो सोमवार को 77,566 के लेवल पर बंद हुआ था, जो आज मंगलवार को 78,375 में ओपन हुआ. वर्तमान में सेंसेक्स करीब 550 अंक प्लस के साथ ट्रेड कर रहा है. आज मंगलवार को निफ्टी 50 की एक्सपायरी भी है. इसके साथ ही निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों ग्रीन में ट्रेड कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘इजरायल-ईरान जंग रोकने के लिए PM मोदी की सिर्फ़ एक कॉल…,’, UAE के पूर्व राजदूत का बयान
Share Market में क्यों आई तेजी?
शेयर बाजार में आज काफी दिनों बाद तेजी देखी गई है. इसके पीछे की वजह ट्रंप की बयानबाजी मानी जा रही है. माना जा रहा है कि ट्रंप ने जो युद्ध को लेकर बयानबाजी की है, उसकी वजह से शेयर बाजार में उछाल आया है. ट्रंप ने दावा किया था ईरानी सेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है और ये युद्ध अपने अंत के करीब है. ट्रंप के इस बयान का असर सिर्फ शेयर बाजार तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि क्रूड ऑयल की कीमत को भी काफी प्रभावित किया.