Vistaar NEWS

आर्मी मेजर ने पेश की सादगी की अनोखी मिसाल! दहेज में एक रुपया और शगुन में नारियल, कैप्टन दुल्हन के संग लिए सात फेरे

sharanpur one rupee dowry marriage

सहारनपुर की शादी देश भर में बनी चर्चा का विषय

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई. जिसमें सादगी की अनोखी मिसाल देखने को मिली. दहेज में एक रुपया और शगुन में नारियल लेकर समाज में बड़ा संदेश दिया गया. ये पूरा मामला सरसावा इलाके के मीरपुर गांव का है.

मथुरा में हुई दोनों परिवारों की मुलाकात

दरअसल, पूरा मामला कुछ इस तरह है कि सहारनपुर के मीरपुर गांव में रहने वाले इंडियन आर्मी से रिटायर्ड चौधरी ओमपाल सिंह ने अपने बेटे मधुर चौधरी की शादी ब्रजमंडल में रहने वाली ज्योति सौरोत से करायी. शादी 16 मार्च 2026 को हुई. इस विवाह समारोह की सबसे खास बात इसकी सादगी रही. जहां दहेज और शगुन के नाम पर एक रुपया और नारियल लिया गया. मधुर के पिता सरसावा आर्य जाट विकास समिति के संयुक्त सचिव हैं.

नवविवाहित जोड़ा सेना में अधिकारी रैंक पर तैनात है. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उनकी तैनाती की लोकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. दोनों परिवारों की मुलाकात धार्मिक यात्रा के दौरान मथुरा में हुई थी. बातचीत के दौरान ज्योति के परिजनों ने शादी की बात की, इस पर मधुर के परिवार ने उन्हें बताया कि उनका बेटा आर्मी में मेजर है.

ये भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से लड़ेंगे चुनाव

‘बहू ही सबसे बड़ा दहेज’

दूल्हे मधुर के पिता चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज को ये संदेश देना है कि लड़कियां बोझ नहीं होती हैं. उन्हें पढ़ाना-लिखाना चाहिए और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए. युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सकारात्मक बदलाव के लिए काआगे आना चाहिए.

Exit mobile version