खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की कोशिशें जारी, मिडिल ईस्ट संकट पर राज्यसभा में बोले एस जयशंकर

Rajya Sabha: राज्यसभा में आज विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ऊर्जा संकट पर बहस की मांग की है. जानें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्या जवाब दिया.
S. Jaishankar In Rajyasabha

राज्यसभा में सवालों का जवाब देते विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Rajya Sabha: राज्यसभा में आज विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ऊर्जा संकट पर बहस की मांग की है. उन्होंने कहा, “नियम 176 के तहत, मैं पश्चिम एशिया में बदलते जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए उभरती चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा की इजाजत मांगता हूं.” खड़गे के सवालों को लेकर राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब दिया, तो विपक्षी सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. यहां पढ़ें विदेश मंत्री ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि खाड़ी देशों में 1 करोड़ नागरिक काम करते हैं. कई भारतीय नागरिक मारे गए हैं और कई लापता हैं. इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “कल तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक लौटने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं. वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है. खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रह रहे हैं.” उन्होंने कहा कि हमने जनवरी में ही आगाह किया था. समय-समय पर अपने नागरिकों को आगाह करने का काम किया है. ईरान में छात्रों को एंबेसी से मदद दी गई है.

भारतीयों के संपर्क में है सरकार

एस जयशंकर ने कहा कि 28 फरवरी से मिडिल ईस्ट पर तनाव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हम भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिपद्ध हैं. इसके लिए सीसीएस की बैठक में भी चर्चा हुई थी और सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे. सरकार खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के संपर्क में है और हालात पर नजर बनाए हुए है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के प्रति सतर्क है.

ये भी पढ़ेंः CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

ईरानी जहाज को दी शरण

विदेश मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे. ईरान ने डॉकिंग के लिए निवेदन किया तो हमने परमिशन दी और शरण दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमने दो भारतीय नाविकों (मर्चेंट शिपिंग) को खो दिया है. इसके अलाना एक अभी भी लापता है.

ज़रूर पढ़ें