दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, सुबह-सुबह झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में झमाझम बारिश
Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है. शुक्रवार की सुबह दिल्ली-NCR का मौसम अचानक से बदल गया और तेज हवाओं, कड़कड़ाती बिजली के साथ जोरदार बारिश हुई. एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली, तो वहीं सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी. हालांकि, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था. दिल्ली का मौसम बारिश के साथ ही खुशनुमा हो गया है.
मौसम विभाग ने आज दिनभर हल्की-फुल्की बारिश का अनुमान लगाया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और हवाएं भी तेज चलने की संभावना है. तापमान की अगर बात की जाए तो न्यूनत 15 डिग्री से 17 से बीच और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, शनिवार 21 मार्च के मौसम की अगर बात की जाए, तो दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है. रविवार, 22 मार्च के मौसम की अगर बात की जाए, तो बारिश की संभावना बहुत कम है, यानी कि बारिश नहीं होने का अनुमान है, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसलिए अगर आप इन दिनों किसी काम के लिए घर से बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो बारिश से बचने की व्यवस्था जरूर कर लें.
ये भी पढ़ेंः ‘सभी तेल-गैस कंपनियां अनिवार्य रूप से दें अपना डेटा,’ ऊर्जा संकट के बीच सरकार का सख्त निर्देश
इन प्रदेशों में बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर के अलावा भी कई प्रदेशों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में बारिश की संभावना है. इस दौरान ज्यादातर प्रदेशों में बादल छाए रहने की संभावना है.