Rajya Sabha Election Live: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 9 बजे से शुरू है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. आज ही राज्यसभा चुनाव के वोटों की गिनती कर ली जाएगी. आज सोमवार, 16 मार्च को महाराष्ट्र ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में मतदान हो रहे हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. यानी कि मतदान सिर्फ 11 सीटों पर ही किया जा रहा है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, NDA की पांचों सीटों पर जीत होगी. यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ, दबाव की राजनीति है, एक वैचारिक लड़ाई है. दबाव वाली लड़ाई में जितना दबाव ले पाते हैं, लेते हैं और फिर नहीं ले पाते तो भाग जाते हैं.
#watch | पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “NDA की पांचों सीटों पर जीत होगी… यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ, दबाव की राजनीति है, एक वैचारिक लड़ाई है। दबाव वाली लड़ाई में जितना दबाव ले पाते हैं, लेते हैं और फिर नहीं ले पाते तो भाग जाते हैं…… pic.twitter.com/EJewJQaApJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “लोगों ने अपने-अपने विधायक छिपाकर यहां-वहां रख दिए हैं. सभी में डर है. यह लोकतंत्र की भयकथा है. ये देश के लिए ठीक नहीं हैं.”
#watch | मुंबई | शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “…लोगों ने अपने-अपने विधायक छिपाकर यहां-वहां रख दिए हैं। सभी में डर है। यह लोकतंत्र की भयकथा है… ये देश के लिए ठीक नहीं हैं…” pic.twitter.com/7lVOSdg5sd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “ब्रह्मगिरी की महिला विधायक ने वोटिंग करते समय साफ गलती की, लेकिन वोटिंग रूम में बैठे ऑफिसर ने गैर-कानूनी तरीके से उनका वोट ले लिया और दूसरा बैलेट पेपर जारी कर दिया. यह लोकतांत्रिक मानदंड के खिलाफ है और चुनाव नियमों का उल्लंघन है. वे लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर रहे हैं.”
#watch | भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “ब्रह्मगिरी की महिला विधायक ने वोटिंग करते समय साफ गलती की, लेकिन वोटिंग रूम में बैठे ऑफिसर ने गैर-कानूनी तरीके से उनका वोट ले लिया और दूसरा बैलेट पेपर जारी कर दिया। यह लोकतांत्रिक… pic.twitter.com/mlC5NLFffo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
हरियाणा में संजय भाटिया जीत के करीब
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “हम वोटिंग के लिए जा रहे हैं. वोट डालने तो जाना है चाहे जैसे जाएं. उन्हें(कांग्रेस) अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है इसलिए वे उन्हें बांध कर घूम रहे हैं. हम दोनों सीटें जीतेंगे.”
#watch | अंबाला: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “हम वोटिंग के लिए जा रहे हैं… वोट डालने तो जाना है चाहे जैसे जाएं… उन्हें(कांग्रेस) अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है इसलिए वे उन्हें बांध कर घूम रहे हैं। हम दोनों सीटें जीतेंगे।” pic.twitter.com/UaXFAjBOzG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
JDU नेता अनंत कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इस सवाल पर कहा, “ये तो हमें नहीं पता लेकिन जो भी होगा वो नीतीश कुमार निर्णय लेंगे.”
#watch | पटना, बिहार: JDU नेता अनंत कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इस सवाल पर कहा, “…ये तो हमें नहीं पता लेकिन जो भी होगा वो नीतीश कुमार निर्णय लेंगे…” pic.twitter.com/HrT6ZvMIY2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “हम शत प्रतिशत जीत का दावा करते हैं. हमारे उम्मीदवार 41 वोटों से ज्यादा वोट लाएंगे.” उन्होंने आगे कहा, “सरकार की ओर से तो बहुत लोगों को ऑफर दिया जा रहा था. ये ऑफर सांप्रदायिक शक्तियों के द्वारा दिया जा रहा था लेकिन यहां पर सेक्युलर को मानने वाले लोग हैं.”
#watch | राज्यसभा चुनाव | पटना: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “हम शत प्रतिशत जीत का दावा करते हैं। हमारे उम्मीदवार 41 वोटों से ज्यादा वोट लाएंगे…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
उन्होंने आगे कहा, “सरकार की ओर से तो बहुत लोगों को ऑफर दिया जा रहा था। ये ऑफर सांप्रदायिक शक्तियों के द्वारा… pic.twitter.com/ysd6k8Uimh
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट देने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे.
#watch | भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट देने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/hY5SD79gCd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “जीवों की तरह जन प्रतिनिधि बिकते हैं. जनता इसलिए हमें चुनकर नहीं भेजती है कि हम अपना ईमान या चरित्र बेंच दें. जिस तरह से लोग बिक रहे हैं, वो आप जानते ही हैं. उसके बाद आप जनता का भला क्या करेंगे?”
#watch | राज्यसभा चुनाव | पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “…जीवों की तरह जन प्रतिनिधि बिकते हैं… जनता इसलिए हमें चुनकर नहीं भेजती है कि हम अपना ईमान या चरित्र बेंच दें। जिस तरह से लोग बिक रहे हैं, वो आप जानते ही हैं। उसके बाद आप जनता का भला क्या… pic.twitter.com/YlMP1fOrdY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
राज्यसभा चुनाव में पहली बार वोट करने जा रहीं मैथिली ठाकुर ने कहा, “हम पहली बार वोट करने जा रहे हैं.”
जेडीयू से बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए जेल से विधानसभा पहुंच गए हैं.
