‘ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी लेकिन…’, राष्ट्रपति मुर्मू क्यों हुईं नाराज? बंगाल में प्रोटोकॉल भी टूटा
पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम स्थल को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू नाराज हुईं
President Droupadi Murmu On Mamta Banerjee: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार (7 मार्च) को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं. बिधाननगर में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति नाराजगी जताई. कार्यक्रम में उनकी गैर मौजूदगी और तय स्थल को लेकर ममता सरकार पर कटाक्ष किया. पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप है कि प्रेसिडेंट का प्रोटोकॉल भी फॉलो नहीं किया गया.
क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रपति ने कहा कि कॉन्फ्रेंस के लिए तय किया गया स्थान छोटा था. जिस वजह से बड़ी संख्या में संथाल समुदाय के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए. आगे कहा कि उस स्थान पर 5 हजार से ज्यादा लोगों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था. कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद प्रेसिडेंट मुर्मू अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिधाननगर के मैदान पहुंचीं. इस मैदान का आकार देखकर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा मैदान होने के बावजूद इतनी छोटी जगह पर कॉन्फ्रेंस क्यों की गई.
ममता बनर्जी को बताया छोटी बहन
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनकी छोटी बहन की तरह हैं. वे उनसे बहन की तरह प्यार करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि वे उनसे नाराज हैं, लेकिन इसेक बाद भी समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने कॉन्फ्रेंस के लिए इतनी छोटी जगह क्यों दी.
ये भी पढ़ें: लाल आतंक को बड़ा झटका! तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में 130 नक्सलियों ने किया सरेंडर
राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा लगा कि वे छोटे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों और फिर वापस लौट जाएं. ये सारे बातें राष्ट्रपति ने फांसीदेवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दूसरे कार्यक्रम के संबोधन के दौरान कही.