Vistaar NEWS

चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी ईद; मौलाना खालिद रशीद की सड़क पर नमाज ना पढ़ने की अपील

The Eid moon was sighted.

ईद के चांद का दीदार हुआ.

Eid-Ul-Fitr: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम ईद के चांद का दीदार हो गया है. इसी के साथ यूपी समेत पूरे देश में ईद-उल-फितर पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी. वहीं ईद का चांद दिखाई देने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी का इजहार किया. शाम से ही बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है. वहीं मौलाना खालिद रशीद ने ईद की सभी को मुबारकबाद दी है. साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर नमाज नहीं पढे़ं.

अखिलेश यादव ने दी ईद की मुबारकबाद

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईद का चांद दिखने पर मुबारकबाद दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘यूँ तो सबके अपने-अपने चंदा हैं पर ईद का चाँद एक है. ईद मुबारक!

लखनऊ में ईद को लेकर खास तैयारी

शुक्रवार को ईद का चांद दिखने के साथ ही लखनऊ में खास तैयारियां हैं. ऐशबाग की ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज पढ़ी जाएगी. ऐशबाग ईदगाह लखनऊ की सबसे बड़ी ईदगाह है. यहां हर साल ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं.

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की सड़क पर नमाज ना पढ़ने की अपील

ईद की मुबारकबाद के साथ ही इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईद को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने लोगों से सड़क पर नमाज ना पढ़ने की अपील की है. साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने के लिए कहा है. जिससे त्योहार के मौके पर लोगों के बीच दोस्ती और प्यार और बढ़े. मौलाना खालिद रशीद ने अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर नमाज ना पढ़ें. इससे आनेजाने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो. सभी लोग एक-दूसरे का सम्मान करें.

वहीं त्योहार को देखते हुए राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कई संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह शांति को भंग ना होने दिया जाए. जिससे त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा सके.

ये भी पढे़ं: जनरल कैटगरी की महिलाओं और बेरोजगारों के लिए 1500-1500 रुपये, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में ममता बनर्जी का बड़ा दांव

Exit mobile version