Premium Petrol Price Hiked: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, पेट्रोल-इंडस्ट्रियल ऑइल की कीमतों में इजाफा, आज से नई दरें लागू
Petrol Price Hiked
Premium Petrol Price Hiked: आखिरकार जिसका डर था वहीं हुआ, मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव के चलते तेल-गैस की सप्लाई पर संकट बना हुआ है. पहले आम जनता एलपीजी सिलेंडर के लिए जूझ रही थी और अब पेट्रोल की कीमतों पर भी झटका लगा हैं. देश की बड़ी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी हैं. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये प्रतिलीटर का इजाफा किया गया है. औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में भी 22 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे यह 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
इन ब्रांड्स पर पड़ा असर
इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का ‘पावर’ (Power) पेट्रोल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का ‘एक्सपी95’ (XP95) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. आमतौर पर देखा जाता है कि वाहन मालिक अपने गाड़ी के इंजन की स्मूथ परफॉरमेंस की उम्मीद में इस प्रीमियम पेट्रोल को प्राथमिकता देते हैं. अब इस ईधन में बढ़ोतरी के बाद यकीनन महीने भर के खर्च पर थोड़ा असर बढ़ जाएगा.
क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल?
प्रीमियम पेट्रोल (High-Octane Fuel) एक बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन है, जिसमें सामान्य पेट्रोल की तुलना में अधिक ऑक्टेन नंबर (91-95+) होता है. इसमें विशेष एडिटिव्स और डिटर्जेंट मिले होते हैं जो इंजन की सफाई रखते हैं, नॉकिंग (खटखटाहट) कम करते हैं, और उच्च प्रदर्शन वाली (High-Compression) कारों या स्पोर्ट्स बाइक में बेहतर पिकअप और माइलेज प्रदान करते हैं. यह सामान्य पेट्रोल से महंगा होता है.
मिडिल ईस्ट के देशों में तनाव
वर्तमान में मध्य पूर्व (Middle East) के देशों में गहरा भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है. इस अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता ने दुनिया भर के ईंधन बाजारों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और सप्लाई चेन पर जब भी ऐसा दबाव पड़ता है, तो उसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ेंः ‘सभी तेल-गैस कंपनियां अनिवार्य रूप से दें अपना डेटा,’ ऊर्जा संकट के बीच सरकार का सख्त निर्देश