Vistaar NEWS

प्रेमानंद जी महाराज से वृंदावन आश्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की भेंट, राधे-राधे बोलकर संत ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu Meet Premanand Maharaj

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद जी महाराज से की भेंट

Premanand Maharaj: मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की है. इन दिनों राष्ट्रपति ब्रज प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने दूसरे दिन प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ रहीं. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति से करीब 27 मिनट तक बातचीत की. भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति ने ‘श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम’ पहुंचकर आशीर्वाद लिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रेमानंद जी महाराज के इस आध्यात्मिक मिलन ने न केवल ब्रजवासियों, बल्कि देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. राष्ट्रपति का प्रेमानंद जी महाराज ने राधे-राधे बोलकर स्वागत किया. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने नाम जपने की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यही मनुष्य के जीवन के उद्धार का सरल मार्ग है.

करीब 27 मिनट तक चली बातचीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचा. इस दौरान उनका आश्रम पर प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यों ने स्वागत किया. फिर प्रेमानंद जी महाराज से मिलवाया, जहां उन्होंने करीब 27 मिनट तक बातचीत की.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं पूर्व IPS राजेश कुमार? प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने के बाद राजनीति में आजमा रहे भाग्य, BJP ने बंगाल चुनाव में बनाया प्रत्याशी

इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण बलराम जी का किया दर्शन

गुरुवार को भी राष्ट्रपति ने कई मंदिरों का दौरा किया. इस दौरान वे विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर (श्री कृष्ण बलराम मंदिर) पहुंचीं और दर्शन किया. राष्ट्रपति ने मंदिर के संस्थापक श्रील प्रभुपाद महाराज की समाधि स्थल का दर्शन किया और परिक्रमा करते हुए आरती उतारी. इसके बाद राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर का भी दौरा किया. वहां पर मंदिर परिसर में आयोजित भव्य लेजर शो का भी अवलोकन किया है. प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम देश के कई बड़े दिग्गज पहुंच रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कई बार प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर चुकी हैं.

Exit mobile version