शादीशुदा प्रेमिका से दारोगा जी को इश्क करना पड़ा भारी, ससुरालवालों ने रात 2 बजे पकड़ा, फिर कर दी धुनाई

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दारोगा को गांव वालों ने रात करीब 2 बजे शादीशुदा प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद दारोगा जी की पिटाई कर दी.
CRPF inspector love affair married woman

बस्ती जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे दारोगा जी की घरवालों ने कर दी पिटाई

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दारोगा को गांव वालों ने रात करीब 2 बजे शादीशुदा प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद दारोगा जी की पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दारोगा को थाने लाकर पूछताछ कर मामले की जानकारी ली है. इस दौरान पता चला कि दारोगा और महिला का करीब 4 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. मामला तब और बढ़ गया, जब महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. जानें फिर क्या हुआ?

कहते हैं ‘इश्क और मुश्क’ छुपाए नहीं छुपते.बस्ती जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जहां सीआरपीएफ के एक दारोगा अतुल सिंह का एक शादीशुदा महिला के साथ 4 साल से अवैध संबंध था. वह चोरी-छिपे हमेशा मिलते थे. लेकिन इसी बीच एक दिन वे रात को करीब 2 बजे जब अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे, तो ससुरालवालों को जानकारी लग गई. इस दौरान दारोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी. अब दारोगा जी की पिटाई की हर तरफ चर्चा हो रही है.

प्रेमी के साथ रहने को बेताब प्रेमिका

जानकारी के अनुसार, यह मामला बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र का है. जहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे दारोगा अतुल सिंह ने पिटाई हो गई. पिटाई के दौरान उनकी नाक और चेहरे पर भी चोट आई है. यहां तक तो सबकुछ ठीकठाक रहा लेकिन, इसी दौरान अचानक एक नया मोड़ आ गया. जब प्रेमिका ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं, बल्कि प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. महिला ने दावा किया कि वह 4 सालों से दारोगा के साथ रिलेशनशिप में है. इतना ही नहीं उनसे कहा कि अब ससुराल नहीं जाएगा. फिलहाल, यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं, ये फर्जी खबरें…’, PM नेतन्याहू को लेकर अटकलों पर इजरायल का बयान

किसी ने नहीं दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों को फिलहाल थाने लाया गया है. अभी तक किसी पक्ष ने लिखित तौर पर शिकायत नहीं दर्ज कराई है. दारोगा अतुल नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. अगर किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई, जो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें