Petrol Diesel Price: रसोई गैस के बाद क्या पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ेगी कीमत? जानें सरकार ने क्या कहा

Petrol Diesel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देते हुए बढ़ोत्तरी से साफ मना कर दिया है. यानी कि फिलहाल, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी.
Petrol Diesel Price

पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम?

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत शनिवार को बढ़ा दी गई. रसोई गैस की कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं. सोशल मीडिया पर भी अफवाह उड़ने लगी कि जल्द ही सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा देगी. पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त वित्तीय क्षमता है और कीमत को लेकर भी स्पष्ट कर दिया है. जानें क्या कहा?

शनिवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस की कीमत 60 रुपए और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 150 रुपए बढ़ा दी गई है. यह 11 महीनों में दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई हैं. मिडिल ईस्ट में संकट की वजह से वैश्विक बाजार में इसका असर पड़ा है, जिसकी वजह से ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. लेकिन सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है.

सरकार ने क्या कहा?

सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देते हुए बढ़ोत्तरी से साफ मना कर दिया है. यानी कि फिलहाल, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी. सरकार के अनुसार, तीन ईंधन विपणन कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने साल की शुरुआत से ही काफी मुनाफा कमाया है. उनके पास इस संकट को झेलने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता है.

ये भी पढ़ेंः History होगी रिपीट! T20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, तीसरे खिताब पर होगी नजरें

4 सालों से नहीं बढ़ी कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले करीब 4 सालों से स्थिर बनी हुई हैं. तेल कंपनी अपने कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के मुताबिक मुनाफे और नुकसान को समायोजित कर रही हैं. ताकि किसी पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़े. इन दिनों वैश्विक ऊर्जा संकट बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है. लोगों में खूब चर्चा रही कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होगा, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी. यानी पेट्रोल-डीजल पर मिडिल ईस्ट तनाव का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें