Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

हंगामेदार रहा संसद के बजट सत्र का दूसरा दिन, रिजिजू बोले- सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी

Parliament Budget Session

संसद में बजट सत्र का आज दूसरा दिन

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है. पहले दिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर संसद काफी हंगामेदार रही. विपक्ष के सवालों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया. दिनभर संसद हंगामेदार चलती रही. आज मंगलवार को संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई. विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई ने स्पीकर हटाओ प्रस्ताव पर चर्चा की.

सुधीर सिंह

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने SIR पर कहा, “SIR के बारे में जो बाते हो रही हैं और ममता बनर्जी मां-बाप, दीदी का रोल बखूबी निभा रही हैं, वो अपने लोगों के लिए, उनके अधिकार के लिए, हकों के लिए और उनकी हकों की रक्षा के लिए गुहार लगा रही हैं. SIR में जिस तरह से वोट काटे जा रहे हैं किस उद्देश्य से काटे जा रहे हैं. ये जो कभी नहीं हुआ सिर्फ बंगाल चुनाव की वजह से करना. जिस तरह से ये कर रहे हैं, इन सब बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.”

सुधीर सिंह

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “कई बार ऐसा हुआ है कि राहुल गांधी ने कुछ कहा और वो सच निकला.”

सुधीर सिंह

लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 10 घंटे बहस होगी.

सुधीर सिंह

लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ मोहम्मद जावेद ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया.

सुधीर सिंह

महाराष्ट्र और कर्नाटक में कमर्शियल LPG की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यह एक बहुत गंभीर समस्या है. उपलब्धता में कमी है और कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं.”

सुधीर सिंह

लोकसभा में भारी हंगामे की बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.

सुधीर सिंह

एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, “सरकार ने LPG का रेट 55 रुपए बढ़ा दिए हैं, मुंबई और बेंगलुरु में गैस की कमी शुरू हो गई है, तो यही सब कल हम चर्चा करना चाहते थे. अभी तो वहां पर युद्ध शुरू ही हुआ है अगर युद्ध लंबा चल गया तो भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर क्या असर होगा? हमने कल स्थगन प्रस्ताव दिया था. इसलिए विपक्ष इस पर बहस चाह रहा था.”

सुधीर सिंह

संसद परिसर में विपक्ष का पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी

मकर द्वार पर पोस्टर बैनर के साथ नारेबाजी

“PM is Compromised” के बैनर के साथ नारेबाजी

सरकार पर देश की संप्रभुता से खिलवाड़ का आरोप

सुधीर सिंह

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कहा,“हमसे झूठ कहा गया कि हमारे पास काफी स्टॉक है. कोई भी दिक्कत हुई तो हम चीजे हैंडल कर लेंगे. अब जो हालात बन रहे चाहे वो पुणे या बेंगलुरु के होटल या मुंबई में किल्लत आ रही हो, क्योंकि गैस की कमी हो गई है, तो ये सारी चीजे दिखाता है कि ये सरकार भगवान भरोसे चल रही, सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं और जो दिक्कत का सामना करना पड़ रहा, वो आम जनता को करना पड़ रहा है. एक हफ्ते के अंदर आपने गैस के दाम बढ़ा दिए, जबकि आपने कहा था हम सक्षम है और हम नागरिक पर भार नहीं डालेंगे लेकिन सबसे पहले आपने यही किया.”

Exit mobile version