‘जो नियमों के खिलाफ बोले, उसका माइक बंद होना चाहिए…’, बोले अमित शाह, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सदन आपसी विश्वास से चलता है
गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह

Parliament Budget Session 2026: विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था. इस पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. वहीं लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया. दूसरी तरफ, वोटिंग से पहले अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सदन आपसी विश्वास से चलता है. पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए सदन के स्पीकर अभिरक्षक होते हैं, उन्हें लोकसभा कैसे चलानी है, इसके लिए इसी लोकसभा ने कुछ नियम बनाए हैं.

ये नियम नेहरू जी के समय से चले आ रहे हैं-अमित शाह

गृह मंत्री ने आगे कहा, ‘सदन के अंदर नियमों के अनुसार बोलना होता है और जिसकी अनुमति नियम नहीं देते उस हिसाब से किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं हैं, चाहे वह कोई भी हो. जब भी आप नियमों को नजरअंदाज करोंगे तो फिर स्पीकर का दायित्व है कि वह उसे रोके, टोके फिर फि न माने तो निकालकर बाहर करें. ये नियम हमने नहीं बनाएं हैं ये नेहरु जी के समय से चले आ रहे हैं.’
उन्होंने कहा, ‘सदन कोई मेला नहीं है जहां जो मन किया वो किया. सदन नियम के अनुसार चलता है और आपको भी नियम के हिसाब से चलना होगा.’

असंसदीय टिप्पणियां संसदीय रिकॉर्ड में नहीं होने चाहिए-अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दुखद हैं. पीएम के खिसाफ अविश्वास प्रस्ताव लाइए, उसका स्वागत है. स्पीकर को असंसदीय शब्दों को हटाने का पूरा अधिकार है. स्पीकर के फैसले पर SC भी सवाल नहीं कर सकता. बीजेपी ने स्पीकर पर आज तक सवाल नहीं उठाए. सदस्यों को अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं, कुछ लोग विशेषाधिकार की गलतफहमी में जीते हैं. स्पीकर का पद लोकतंत्र की गरीमा का प्रतीक असंसदीय टिप्पणियाँ संसदीय रिकॉर्ड में नहीं होने चाहिए.’

जो नियमों के अनुसार नहीं चलेगा उसका माइक बंद होगा- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कुछ सदस्यों ने कहा कि यह(अविश्वास प्रस्ताव) माइक के कारण आया है, माइक बंद होता है. अभी गिरिराज सिंह भी खड़े होकर पप्पू यादव के खिलाफ बोल रहे थे तो उनका माइक बंद कर दिया गया. मंत्री होने के बावजूद भी माइक बंद होता है. यह सदन नियमों से चलता है, जो नियमों, अनुशासन से नहीं चलेगा उसका माइक बंद होगा और बंद हो ही जाना चाहिए.’

ज़रूर पढ़ें