Bihar Politics: बिहार का सियासी पारा हाई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार भी अब राजनीति में एंट्री कर चुके हैं. निशांत कुमार आज, रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हुए. यानी आज से निशांत कुमार के पॉलिटिकल करियर की शुरुआत हो गई.
निशांत कुमार शपथ ग्रहण करने के बाद JDU दफ्तर से बाहर निकल गए. उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं. समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, ये उनका निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं और आदर करता हूं.
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा, “मैं सभी का धन्यवाद करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. मुझे, पूरे बिहार को और पूरे देश को इस बात पर गर्व है कि मेरे पिता ने पिछले 20 वर्षों में क्या-क्या किया है.”
#watch | Patna, Bihar: Nishant Kumar, son of CM Nitish Kumar, joins the Janata Dal (United) party
— ANI (@ANI) March 8, 2026
He says, “I thank everyone. I will try to live up to the trust you all have placed in me. I, the entire Bihar and the entire country are proud of what my father has done in the last… https://t.co/GEUqtEtnG4 pic.twitter.com/rOAySde6JH
आधिकारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए निशांत कुमार, पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.
#watch | Patna, Bihar: Nishant Kumar, son of CM Nitish Kumar, joins the Janata Dal (United) party pic.twitter.com/9qKnRMTxCR
— ANI (@ANI) March 8, 2026
निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने के लिए जेडीयू ऑफिस पहुंच गए हैं. थोड़ी देर बाद सदस्यता ग्रहण करेंगे.
केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर ने कहा, “निशांत कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों की मांग पर जेडीयू में शामिल हो रहे हैं.”
पटना, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर ने कहा, “निशांत कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों की मांग पर जेडीयू में शामिल हो रहे हैं।” pic.twitter.com/mQxQAdPTZV
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 8, 2026
निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर पटना में जबरदस्त उत्साह की तैयारी की जा रही है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राजनीति में एंट्री करने के लिए यह निशांत कुमार के लिए सही समय है.
निशांत कुमार के दोपहर 1 बजे जेडीयू में शामिल होंगे.
जेडीयू के सांसद संजय झा ने कहा, ‘निशांत कुमार की संडे को राजनीति में एंट्री हो रही है. वे मंडे से काम शुरू करेंगे.’
हरनौत से विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा कि निशांत कुमार हमारे नेता होंगे. वे जल्द ही विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
