UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
cm nayab singh saini

सीएम नायब सिंह सैनी

UPSC Results 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

सीएम सैनी ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने सपनों, कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना की कसौटी पर खरे उतरे हैं.

ये भी पढ़ें-UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो उम्मीदवार, किस ‘आकांक्षा सिंह’ का हुआ सिलेक्शन? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

सीएम सैनी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

उन्होंने कहा कि वे पूरे सदन की ओर से, अपनी ओर से और प्रदेशवासियों की तरफ से इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हृदय से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण के बल पर इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की है. यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है.

ज़रूर पढ़ें