Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Oath Ceremony: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राजनाथ-शाह समेत 30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ - Vistaar NEWS

Oath Ceremony: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राजनाथ-शाह समेत 30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

राजधानी दिल्ली में मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. लगभग सभी मेहमान राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं.
PM Modi

पीएम मोदी के साथ शपथ लेने वाले मंत्री

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. रविवार शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली. पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली. इससे पहले मोदी सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. वहीं, इसके बाद उन्होंने ‘सदैव अटल’ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की. भारत के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है. पीएम मोदी दो पूर्ण कार्यकाल के बाद अब गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें