मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, जेट ईंधन हो रहा महंगा, एयरलाइंस ने बढ़ाए टिकट के दाम

एयरलाइंस इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि ईंधन एयरलाइंस का दूसरा सबसे बड़ा खर्च होता है. अगर हालात नहीं सुधरे और जंग इसी तरह से जारी रही तो जेट फ्यूल की बढ़ी कीमतों के कारण एयरलाइंस कंपनियों को घाटा हो सकता है. ऐसी स्थिति मे कई कमजोर एयरलाइंस के बंद होने का भी खतरा है.
File Photo

File Photo

Middle East War Impact on Airlines: अमेरिका और इजलाइल के ईरान पर हमला करने के बाद पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में जल रहा है. इसका सबसे बड़ा असर तेल की आपूर्ति और इसके दामों पर बड़ा है. अब इसका असर भारत में भी होता दिख रहा है. तेल की कीमतों में उछाल के बाद जेट फ्यूल भी महंगा हो गया है. इसके कारण एयरलाइंस ने टिकटों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी कर दी है.

लंबी दूरी की उड़ानों में 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया

भारतीय एयरलाइंस ने लंबी दूरी की उड़ानों में टिकटों पर लगभग 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ा दिया है. जानकारों की मानें तो अभी तो ये किराया बढ़ने की शुरुआत भर है. अगर जंग के हालात ऐसे ही गंभीर होते गए तो आने वाले समय में एयरलाइंस के टिकटों के दामों काफी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है.

जंग के कारण मिडिल ईस्ट जाने वाली लगभग 40 हजार उड़ानें अब तक रद्द हो चुकी हैं. इसके अलावा रूट डायवर्ट होने के कारण एयरलाइंस को अतिरिक्त ईंधन लग रहा है. इसके अलावा एयरलाइंस ने जेट फ्यूल महंगे होने के पहले पुरानी कीमतों पर टिकट बेचे थे, लेकिन अब जब जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल आ गया है तो एयरलाइंस कंपनियों को महंगा पड़ रहा है. ऐसे में एयरलाइंस की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं.

कमजोर एयरलाइंस बंद हो सकती हैं

एयरलाइंस इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि ईंधन एयरलाइंस का दूसरा सबसे बड़ा खर्च होता है. लेकिन मिडिल ईस्ट में जंग के कारण तेल कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. अगर हालात नहीं सुधरे और जंग इसी तरह से जारी रही तो जेट फ्यूल की बढ़ी कीमतों के कारण एयरलाइंस कंपनियों को घाटा हो सकता है. ऐसी स्थिति मे कई कमजोर एयरलाइंस के बंद होने का भी खतरा है.

80 हजार से एक लाख के हुए टिकट

दुबई से इंडिया के शहरों में आने वाली कई फ्लाइट जंग के कारण रद्द कर दी गई हैं. दुबई से मुंबई होते हुए अलग-अलग शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स का किराया काफी बढ़ गया है. दुबई से मुंबई होते हुए इंदौर आने वाली फ्लाइट्स के टिकटों का किराया 80 हजार से एक लाख रुपये तक का पहुंच गया है.

ये भी पढे़ं: ‘यूथ कांग्रेस वालों ने काम कर दिया’, AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट को राहुल गांधी का समर्थन, भाजपा ने किया पलटवार

ज़रूर पढ़ें