Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर को बनाया निशाना, IDF ने कहा- भारी मात्रा में गोला-बारूद गिराए गए

Israel-Iran War

Israel-Iran War

Israel-Iran War Latest Updates: बीते 72 घंटों से इजरायल-ईरान के बीच युद्ध जारी है. इस जंग में ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत 40 कमांडर और कई बड़े नेताओं को खो दिया है. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू कर दिए हैं. अमेरिका और इजरायल के तरफ से ईरान को लगातार टारगेट किया जा रहा है. ईरान भी लगातार अमेरिकी सैन्य बेसों और इजरायल पर हमले कर रहा है. इस युद्ध से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए विस्तानर न्यूज के साथ

विनय कुशवाहा

इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि राष्ट्रपति दफ्तर और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर भारी मात्रा में गोला-बारूद गिराए गए हैं.

सुमित तिवारी

पाकिस्तान ने मिडिल-ईस्ट में बिगड़े हालात के मद्देनजर अपने देश में सभी व्यावसायिक उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

सुमित तिवारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वाशिंगटन जल्द ही ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान के लक्ष्य हासिल कर लेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “हम उन्हें बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम उन्हें बहुत पीछे धकेल रहे हैं.”

सुमित तिवारी

आईडीएफ ने बताया कि इजरायली वायु सेना ने ईरान और लेबनान दोनों में सैन्‍य ठिकानों पर हमले किए हैं. क्‍योंकि लेबनान में बैठे हिज्‍बुल्‍ला ने भी अमेरिकी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिये हैं. उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने बहरीन, जॉर्डन और इराक में अपने ‘गैर-आपातकालीन’ कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है, क्योंकि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है, जिसके बाद इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

सुमित तिवारी

अमेरिका-ईरान की जंग में अब हिजबुल्लाह भी कूदा, सीजफायर तोड़ इजरायल पर रात भर दागे मिसाइल-ड्रोन

सुमित तिवारी

ग्लोबल शिप ट्रैकिंग इंटेलिजेंस कंपनी MarineTraffic के Live Ships Map के अनुसार, मध्य पूर्व के बड़े बंदरगाहों के पास स्थित सेफ ज़ोन्स में भारी संख्या में कार्गो जहाज़ खड़े हैं. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz के आसपास जहाज़ों की आवाजाही लगभग न के बराबर दिख रही है.

सुमित तिवारी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फॉक्‍स न्‍यूज को बताया, ‘ईरान ने अपने सभी परमाणु ईंधन को समृद्ध करने की बात के साथ हमारे साथ वार्ता शुरू की थी. इस दौरान ईरान के इनकार से हमें यह स्पष्ट हो गया कि उनका मकसद परमाणु बम बनाना है. हमने ईरानियों के साथ 10 वर्षों तक संवर्धन न करने के बदले में ईंधन की लागत का भुगतान करने पर चर्चा की, लेकिन हमारे ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया गया.

सुमित तिवारी

इजरायल का कहना है कि तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को वर्षों से हैक कर लिया गया था, उनके रीयल-टाइम फोटो को एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिणी इज़राइल के सर्वरों पर भेजा जाता था. लेकिन अयातुल्ला की हत्या के सटीक समय और स्थान की जानकारी एक मानवीय स्रोत से ही मिली.

सुमित तिवारी
  • ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग.
  • ईरान का दावा 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला.
  • दुबई और ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, शेयर बाजार बंद.
  • Exit mobile version