जनरल कैटगरी की महिलाओं और बेरोजगारों के लिए 1500-1500 रुपये, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में ममता बनर्जी का बड़ा दांव
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC का घोषणा पत्र जारी किया.
TMC Manifesto 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को टीएमसी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ममता बनर्जी ने टीएमसी के घोषणा पत्र को ‘दीदी की 10 प्रतिज्ञा’ नाम दिया है. ये मेनिफेस्टो 88 पेज का है. इस घोषणा पत्र के जरिए ममता बनर्जी ने महिलाओं और युवाओं को भी साधने की कोशिश की है. इस घोषणा पत्र में कई नई योजनाएं भी शामिल हैं.
बेजरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 पौकेट मनी
ममता बनर्जी ने टीएमसी का घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं के लिए कई ऐलान किए हैं. इस योजना के तहत जहां जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रुपये, वहीं SC/ST महिलाओं को 1700 रुपये दिए जाएंगे.
वहीं बेरोजगार युवाओं को ‘युवा-साथी’ योजना के तहत 1500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे. यानी बेरोजगार युवाओं को हर साल 18000 रुपये दिए जाएंगे.
I humbly present my 10 ‘Protigya’ for Bengal, so that the wheels of development continue to move forward in the fourth term of my government.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 20, 2026
Under Lakshmir Bhandar, with an increase of ₹500, women will continue to receive monthly financial assistance of ₹1,500 for General… pic.twitter.com/qt3TUInByi
‘हर परिवार के पास पक्का मकान होगा’
टीएमसी का घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही ममता बनर्जी ने किसानों के लिए भी ऐलान किया. ममता ने कहा, ‘मैं कृषि परिवारों को लगातार सहायता सुनिश्चित करने, भूमिहीन किसानों को समर्थन प्रदान करने और कृषि क्षेत्र के समग्र उन्नयन को सक्षम बनाने के लिए 30,000 करोड़ के कृषि बजट को लागू करने का संकल्प लेती हूं.’
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने दावा किया कि बंगाल के हर परिवार के पास पक्का मकान होगा और प्रत्येक घर में पानी की पाइप लाइन होगी.
7 नए जिलों की स्थापना होगी
घोषणा पत्र के जरिए ममता बनर्जी ने नए जिलों की स्थापना की घोषणा भी की. ममता बनर्जी ने बताया कि व्यापक भौगोलिक पुनर्गठन के जरिए सात नए जिलों की स्थापना और शहरी स्थानीय निकायों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी.
‘एकजुट होकर BJP से लड़ें’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. ममता ने कहा, ‘मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें. अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं. अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें. वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं.’
ये भी पढे़ं: ‘मोदी की आलोचना करना आसान है, लेकिन वैसा बनना बड़ा मुश्किल’, आचार्य प्रमोद बोले- PM ने फोन करके आज मेरा हाल जाना