Vistaar NEWS

IIT Bombay के मेनू पर पड़ा LPG किल्लत का असर, नहीं मिलेगा फ्राइड फूड, जानें क्या हुए बदलाव

IIT Bombay

आईआईटी बॉम्बे

IIT Bombay: LPG गैस का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है. मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से दुनियाभर के देशों में चिंता बढ़ गई है. कहीं गैस के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं, तो कहीं खाना पकाने के लिए नए-नए तरीकों की खोजबीन की जा रही है. इसी बीच आईआईटी बॉम्बे ने एलपीजी की कमी को दूर करने का अनोखा रास्ता निकाला है. आईआईटी बॉम्बे ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के मेनू में बदलाव कर दिया है. शनिवार से यह नियम लागू भी हो गए हैं. कालेज प्रबंधन के अनुसार गैस की खपत को कम करने के लिए मेनू में बदलाव किया गया है, ताकि गैस को ज्यादा से ज्यादा दिनों तक चलाया जा सके.

कालेज प्रबंधन के मुताबिक, अब पारंपरिक मिठाइयों की जगह पर छात्रों को आइस्क्रीम और मिल्कशेक दिया जाएगा. इससे न सिर्फ गैस की बचत होगी, बल्कि देशभर में यह संदेश भी जाएगा कि संस्थान ऊर्जा संकट को लेकर कितना सतर्क है. संस्थान के इस फैसले को लेकर लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

क्या-क्या हुए बदलाव?

कालेज प्रबंधन के नए नियम के अनुसार, अब हॉस्टल में बन रहे मांसाहारी भोजन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. हॉस्टल में अब केवल शाकाहारी भोजन ही बनेंगे. इसके अलावा सभी ऐसे भोजन, जिनमें गैस ज्यादा खर्च होगी. उन भोज्य पदार्थों को मेनू से हटा दिया गया है और उनकी जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. जैसे उबले और तले हुए खाने की जगह पर आइस्क्रीम या फिर मिल्कशेक दिया जाएगा. इसके साथ ही दोपहर और रात के खाने में फल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः ‘प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं, ये फर्जी खबरें…’, PM नेतन्याहू को लेकर अटकलों पर इजरायल का बयान

संस्थान ने छात्रों को दी जानकारी

किसी भी छात्र को कोई परेशानी या शंका ना हो, इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने प्रापर सभी छात्रों को मेल कर जानकारी दी है. संस्थान ने खाने-पीने की चीजों के अलावा कई ऐसे कार्यक्रमों में रोक लगा दी है, जिसमें गैस का प्रयोग किए जाते हैं. छात्रों से संस्थान ने अपील भी की है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें.

Exit mobile version