Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Lok Sabha Election: आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 58.34.% वोटिंग, बंगाल में सबसे अधिक 69.89 फीसदी हुआ मतदान - Vistaar NEWS

Lok Sabha Election: आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 58.34.% वोटिंग, बंगाल में सबसे अधिक 69.89 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और एक चंडीगढ़ सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.
Lok Sabha Election 2024

लोकसभा इलेक्शन 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाला. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की. उन्होंने कहा, “सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे. आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं.”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ सीट पर वोटिंग हुई. अंतिम चरण में 904 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इनमें वाराणसी से पीएम मोदी, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, पाटलिपुत्र से मीसा भारती और मंडी से एक्ट्रेस कंगना रनौत शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें