Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में 76.23 % वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 72 फीसदी, एमपी में 54.58 प्रतिशत मतदान - Vistaar NEWS

Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में 76.23 % वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 72 फीसदी, एमपी में 54.58 प्रतिशत मतदान

इस चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है. दक्षिणी राज्य केरल की सभी 20 सीटों पर आज मतदान हो रहा है.
वोटिंग की अनोखी तस्वीर

वोटिंग की अनोखी तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 7 बजे से 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक हुई. इस चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है. दक्षिणी राज्य केरल की सभी 20 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वहीं बीजेपी की ओर से हेमा मालिनी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैट्रिक की उम्मीद होगी. कुल मिलाकर, इन 88 निर्वाचन क्षेत्रों से 1202 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इस चरण में जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ, उनमें केरल (20/20), कर्नाटक (14/28), राजस्थान (13/25), उत्तर प्रदेश (8/80), महाराष्ट्र (8/ 48), मध्य प्रदेश (6/29), असम (5/14), बिहार (5/40), छत्तीसगढ़ (3/11), पश्चिम बंगाल (3/42), मणिपुर (1/2), त्रिपुरा (1 /2) और जम्मू कश्मीर (1/5) शामिल हैं. पहले चरण का मतदान पिछले शुक्रवार को आयोजित किया गया था. 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ था.

 

 

 

ज़रूर पढ़ें