केसी त्यागी ने छोड़ा JDU का साथ, नीतीश के राज्यसभा चुनाव जीतने के एक दिन बाद ही लिया बड़ा फैसला

Bihar Politics: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
KC Tyagi Resigned JDU

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने छोड़ा पार्टी का दामन

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. केसी त्यागी ने उस दौरान अपना इस्तीफा सौंपा. जब एक दिन पहले ही यानी सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा का चुनाव जीता है. उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही दोबारा कभी सदस्यता नहीं लेने की भी बात कही है.

केसी त्यागी ने पार्टी को त्यागपत्र सौंपते हुए लिखा, “30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय से जेडीयू अस्तित्व में आया. उस दौरान जॉर्ज फर्नांडीस अध्यक्ष थे और मैंने पार्टी के महासचिव के रूप में साथ काम किया. मैंने शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ अध्यक्ष के रूप में काम किया और पार्टी के मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार के रूप में भी कार्य किया.”

नीतीश कुमार के प्रति सम्मान अपरिवर्तित रहेगा

उन्होंने पत्र में आगे लिखा, “अब पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त हो चुका है. इस बार मैंने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं किया है. हालांकि समाज के दलित, किसान और कृषक सहित वंचित वर्गों के हितों से संबंधित व्यापक वैचारिक मुद्दों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता पहले की तरह ही दृढ़ है. लगभग आधी सदी तक मेरे साथी रहे नीतीश कुमार के प्रति मेरा व्यक्तिगत सम्मान भी अपरिवर्तित है.”

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव में NDA को फायदा, विपक्ष की कम हुई इतनी सीटें, जानें फाइनल स्कोर कार्ड

22 मार्च को बुलाई है बैठक

केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, “मेरे कुछ राजनीतिक मित्र, समर्थक और कार्यकर्ता 22 मार्च 2026 को मावलंकर हॉल, रफी मार्ग में देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की एक बैठक आयोजित कर रहे हैं. सभी संबंधित लोगों से परामर्श के बाद मेरी आगे की कार्रवाई का निर्णय शीघ्र ही लिया जाएगा. हालांकि, हम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी, डॉ. राम मनोहर लोहिया और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के विचारों और विचारधारा से प्रेरित होते रहेंगे.”

ज़रूर पढ़ें