Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Jammu-Kashmir Election: पहले चरण के मतदान में 3 बजे तक 50.65 फीसदी वोटिंग, 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी - Vistaar NEWS

Jammu-Kashmir Election: पहले चरण के मतदान में 3 बजे तक 50.65 फीसदी वोटिंग, 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

Jammu Kashmir Election: पहले चरण में राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इसमें कश्मीर की 16 और जम्मू की आठ सीटें शामिल हैं. वहीं, पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षाबलों और एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
Jammu-Kashmir Election 2024

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के खात्मे लंबे अंतराल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इसमें कश्मीर की 16 और जम्मू की आठ सीटें शामिल हैं. वहीं, पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षाबलों और एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. साथ ही चुनाव आयोग ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है. दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं. विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में 4, जम्मू में 19 और उधमपुर में 1 विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है.

ज़रूर पढ़ें