ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागे ड्रोन, 1 भारतीय समेत 4 घायल
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Dubai International Airport: दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ देर पहले दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास दो ड्रोन गिरे, जिसके परिणामस्वरूप दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आईं. फिलहाल, हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, ड्रोन गिरने से कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था. हालांकि, कुछ ही देर बाद स्थिति नियंत्रित में आ गई. एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार एयर ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य चल रहा है. हालांकि घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थिति को सामान्य किया.
Authorities confirm that two drones fell in the vicinity of Dubai International Airport (DXB) a short while ago, resulting in minor injuries to two Ghanaian nationals and one Bangladeshi national, and moderate injuries to one Indian national. Air traffic is operating as normal.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 11, 2026
इजरायल में हुई थी ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत
दरअसल, इन दिनों मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव जारी है. इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. इस जंग में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए हैं. इसकी पुष्टि ईरान प्रेसिडेंट के बेटे ने की है. बता दें, इजरायल हमले में वर्तमान सुप्रीम लीडर के पिता अली खामेनेई की मौत हो गई थी.
दोपहर करीब 1 बजे हुआ ड्रोन हमला
भारतीय समयानुसार दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला बुधवार, 11 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे हुआ. इसकी पुष्टि दुबई की सरकारी मीडिया ने की है. फिलहाल, ड्रोन हमलों में घायल हुए सभी लोग स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं.