काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर एंट्री के नए नियम, महिलाओं-बच्चों के लिए होगा अलग गेट

International Women's Day: काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की है. काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने शुक्रवार (6 मार्च) को ये आदेश जारी किया. इस आदेश में लिखा है कि महिला दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के दर्शन के लिए अलग गेट की व्यवस्था की गई है
kashi vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर

International Women’s Day: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस के मौके पर महिलाओं और बच्चों के लिए प्रवेश की अलग व्यवस्था बनाई गई है. काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने आदेश जारी करके प्रवेश के लिए एक अलग एंट्री गेट की व्यवस्था की है. इस निर्णय का उद्देश्य दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाना है.

आदेश में क्या लिखा है?

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होता है. इस अहम दिन को ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की है. काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने शुक्रवार (6 मार्च) को ये आदेश जारी किया. इस आदेश में लिखा है कि महिला दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के दर्शन के लिए अलग गेट की व्यवस्था की गई है, इससे दर्शन सुगम हो सकेंगे. मंदिर का गेट नंबर 4 अलग दर्शन व्यवस्था के लिए उपलब्ध रहेगा.

आदेश में आगे लिखा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तारीख 8 मार्च 2026 को महिलाओं और उनके साथ आए छोटे बच्चों को अलग से गेट नंबर 4बी से प्रवेश कराकर दर्शन कराए जाएंगे. गेट नंबर-4बी से वाराणसी के रहवासियों के लिए सुबह 4 बजे से 5 बजे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक व्यवस्था पहले की तरह रहेगी.

ये भी पढ़ें: UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो उम्मीदवार, किस ‘आकांक्षा सिंह’ का हुआ सिलेक्शन? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

ज़रूर पढ़ें