अग्निवीर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, 4 चरणों में होगी परीक्षा, यहां जाने पंजीकरण का आसान तारीका

Agniveer recruitment 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए भर्ती प्रोसेस शुरू कर दिया है. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
Agniveer recruitment 2026

Agniveer recruitment 2026

Agniveer recruitment 2026: अगर इंडियन आप इंडियन आर्मी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए भर्ती प्रोसेस शुरू कर दिया है. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस भर्ती से सबंधित जानकारी और अदिसूचना आपको आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर मिल जाएगी. इस वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं.

इन पदों पर निकली भर्तियां

इच्छुक उम्मीदवारों को इससे पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट
पर जाकर आवेदन करना होगा. इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (GD), एसकेटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं), महिला सेना पुलिस और स्थाई पदों के लिए नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर एप्लीकेशन आमंत्रित की गई हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इस नौकरी को पाने के लिए 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्में युवा आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती ऑफिस महू के फोन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं.

इन सटेप्स को फॉलो कर भरें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें.
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें.
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें.
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें.

ज़रूर पढ़ें