Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
LIVE: PM मोदी और NSA अजीत डोभाल की बैठक खत्म, जम्मू, अखनूर और अमृतसर में पाकिस्तान का ड्रोन हमला नाकाम

US राष्ट्रपति ट्रंप का बयान- भारत-पाकिस्तान के बीच कम हो तनाव, PM मोदी और NSA अजीत डोभाल की बैठक खत्म

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज यानी गुरुवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई थी.
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

IND-PAK Tension: पाकिस्तान के हमले के बाद शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान 300 से 400 ड्रोन के जरिये हमला किया और घुसपैठ की कोशिश की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश ड्रोन मार गिराए गए.

भारत के जवाबी हमले में पाक की सर्विलांस रडार प्रणाली ध्वस्त

कर्नल सोफिया ने कहा कि उरी-तंगधार में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की है. भारत ने करीब 36 जगहों पर हमले किए. पाक ने अपने नागरिक एयरपोर्ट्स को शील्ड की तरह इस्तेमाल किया. जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है. भारतीय वायुसेना ने जवाब में पाक के 4 ठिकानों पर हमला किया और पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. सेना की तरफ से बताया गया कि ड्रोन को तुर्किए के लग रहे हैं, उनके बरामद मलबों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी.

वहीं विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाक के हमले को लेकर बताया कि पाकिस्तान के निशाने पर भारत के सैन्य ठिकाने थे. पाकिस्तान की गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं. उन्होंने कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है.

वहीं विदेश सचिव ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहता है.

पाकिस्तान ने किया था ड्रोन हमला

ऑपरेशन सिंदूर से बिलबिलाए पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की. लेकिन, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और 8 मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया. वहीं भारत ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. पठानकोट में भी भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया. इस बीच, LoC पर पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच लगातार गोलीबारी की खबरें आती रहीं.

न्यूज एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ विभिन्न स्थानों पर झुंड ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किए, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया. इस मुठभेड़ में L-70 गन, Zu-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-UAS उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया, जो हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता को दर्शाता है.

इसके पहले, गुरुवार को MEA और रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी. इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि हमने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया. हमने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि हमने भारत के शहरों पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश को नाकाम किया.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखते और पढ़ते रहिए विस्तार न्यूज…

ज़रूर पढ़ें