Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Haryana Elections 2024: शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान, नूंह-हिसार में भिड़े कार्यकर्ता - Vistaar NEWS

Haryana Elections 2024: शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान, नूंह-हिसार में भिड़े कार्यकर्ता

Haryana Elections 2024: इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 90 में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे. सीपीएम एक सीट पर चुनावी मैदान में थी. वहीं, जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन ने 78 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे.

हरियाणा विधानसभा चुनाव

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतदान हुआ, जिसमें कुल 90 विधानसभा सीटों पर मतदाता ने वोट डाले. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 90 में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे. सीपीएम एक सीट पर चुनावी मैदान में थी. वहीं, जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन ने 78 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे. जिनमें से JJP 66 सीटों पर और ASP 12 सीटों पर चुनाव लड़ी. इंडियन लोकदल (ILND) ने 51 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे, जबकि उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (BSP) 35 सीटों पर चुनावी मैदान में थी. आम आदमी पार्टी (AAP) ने 88 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई. इस बार कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 101 महिलाएं भी शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें