Vistaar NEWS

सावधान! सिलेंडर बुक कराते ही खाली हो रहे हैं अकाउंट, धोखाधड़ी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

फाइल फोटो

फाइल फोटो

देश में जारी गैस संकट का फायदा उठाकर साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग के मैसेज भेजना शुरू कर दिए हैं. और जैसे ही लोग इन पर फ्रॉड लिंकों पर क्लिक करते है वह धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. सोशल मीडिया और मैसेज के माध्यम से गैस सिलेंडर डिलीवरी और इमरजेंसी गैस सप्लाई जैसे लुभावने ऑफर दिखाकर लिंक भेज रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही रकम उड़ रही है.

दुकानदार के व्हाट्सएप आया था मैसेज

ये जालसाज गैस विवरण कंपनी का अधिकारी बनकर कॉल या मैसेज भी कर रहे हैं और गैस काटने की धमकी भी दे रहे हैं. हाल में एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है. शहर के एक दुकानदार के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था, इस मैसेज में गैस बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था. उन्हें आशंका हुई जिस पर उन्होंने एजेंसी को कॉल कर इसकी जानकारी दी. एजेंसी ने ऐसे किसी भी तरह के मैसेज व्हाट्सएप पर नहीं भेजने की जानकारी दी.

QR कोड का इस्तेमाल कर की जा रही ठगी

इस नए साइबर जाल में स्क्रीन शेयरिंग एप्स और QR कोड का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है. ठग उपभोक्ता को समझाते हैं कि समस्या का समाधान करने के लिए एप डाउनलोड करना जरूरी है. जैसे ही यूजर एप इंस्टॉल कर स्क्रीन शेयर करता है, ठग उसके बैंकिंग एप तक पहुंच बना लेते हैं. वहीं QR कोड स्कैन करने के नाम पर पैसे प्राप्त करने का झांसा दिया जाता है, जबकि असल में रकम खाते से कट जाती है.

इस तरह के मामले से आप कैसे बच सकते हैं

ये भी पढ़ें: कोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा था शख्स, Maruti कंपनी से 200 करोड़ के मुआवजे वाली याचिका खारिज, HC ने लगाई फटकार

Exit mobile version