Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

5 फरवरी आएगी, ‘आप’दा जाएगी, भाजपा आएगी- दिल्ली की रैली में गरजे पीएम मोदी

pm modi

पीएम मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाता जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के करतार नगर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी के अलावा, आज गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं की जनसभाएं भी खूब चर्चा में हैं.

दूसरी ओर प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. कई लोग घायल हो गए हैं. मौतों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार सिर्फ लोग घायल हुए हैं.

वहीं, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है.

राकेश कुमार

मैं भी यमुना का पानी पीता हूं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने यमुना नदी की हालत को लेकर भी आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि जिन्होंने यमुना की सफाई के नाम पर वोट लिये अब वो इससे खुद को किनारे कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपदा वालों ने पूर्वांचल के लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है. पीएम मोदी ने कहा कि हम भी यमुना का पानी पीते हैं, तमाम बड़े ऑफिसर्स, विदेशी एंबेसी के अधिकारी, कोर्ट के न्यायाधीश भी यमुना का पानी पीते हैं. उन्होेंने कहा कि ये बयान हार के डर से दिया गया है.

#watch दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं। क्या हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं?… दिल्ली का हर निवासी हरियाणा द्वारा भेजा गया वही पानी पीता है।… pic.twitter.com/gBziGDv9Er
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025

Kamal Tiwari

दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करेगी- पीएम मोदी

Kamal Tiwari

दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ के बहाने नहीं चलेंगे, ‘आपदा’ के झूठे वादे नहीं चलेंगे- पीएम मोदी

Kamal Tiwari

पीएम ने कुंभ भगदड़ पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज की चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है उस हादसे में हमें कुछ लोगों को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोटें आई हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। करोड़ो श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हैं, कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से लोग स्नान कर रहे हैं…”

Kamal Tiwari

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के आने का समय है, लोगों का उत्साह बहुत ज्यादा है.

राकेश कुमार

AAP तो INDIA गठबंधन का बड़ा नगण्य हिस्सा है- संदीप दीक्षित

राकेश कुमार

मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक भिड़े 25 से अधिक वाहन

दुर्घटना में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया. चार घायलों को गंभीर हालत के चलते गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

राकेश कुमार

घोंडा में पीएम मोदी की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में यमुना के खादर में उनकी यह रैली होगी. इस रैली के जरिए मोदी भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने का प्रयास करेंगे.

राकेश कुमार

सीएम मोहन यादव ने सेंसोजी मंदिर की यात्रा की

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सेंसोजी मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान कहा, “जब हम नेताओं के रूप में यात्रा करते हैं, तो यह सोचना स्वाभाविक है कि हमारा राज्य सबसे अधिक लाभ कैसे उठा सकता है. हमने निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए यहां संस्थानों के प्रमुखों, सरकारी मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के साथ बैठकें कीं. सभी चर्चाएँ सकारात्मक रहीं.”

राकेश कुमार

राहुल गांधी ने जताया दुख

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन और प्रशासन का ध्यान आम श्रद्धालुओं की बजाय वीआईपी मूवमेंट पर केंद्रित होना जिम्मेदार है. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों की मदद करें. “

Exit mobile version