Vistaar NEWS

ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

Odisha SCB Medical College

ओडिशा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई.

Odisha SCB Medical College: ओडिशा के कटक में एक मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे के आसपास भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पाते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी भी मौके पर पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह घटना हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर हुई. जब आग की जोरदार लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं और अस्पताल को अपनी जद में लेने लगीं, तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. जिसके बाद प्रबंधन ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन जब तक आग बुझाई जाती. तब तक काफी नुकसान हो चुका था.

10 मरीजों की मौत

भीषण आग को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालने का प्रयास किया. आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया, जिसमें 10 से ज्यादा मरीज गंभीर रूप से घायल रहे. मरीजों के इलाज के लिए न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां पर 10 मरीजों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले हो गया खेला! कांग्रेस के 4 विधायक ‘लापता’, रातभर चली खोजबीन

CM ने 25 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया

सूचना पाकर मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक कलेक्टर और डीसीपी समेत कई बड़े अधिकारियों ने जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की. सीएम मोहन चरण ने हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के लिए 25 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version