Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Farmers Protest: 4 घंटे बाद किसान वापस लौटे, आंदोलन रहेगा जारी

Farmers Protest: किसानों का आंदोलन जारी, लेकिन आज नहीं करेंगे दिल्ली कूच

Farmers Protest: किसानों ने सरकार को 7 दिसंबर का समय दिया था बातचीत के लिए. मगर सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है.
Farmers Protest

किसानों का एक जत्था आज दिल्ली कुछ करेगा

Farmers Protest LIVE: दिल्ली जा रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया. पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने की परमिशन मांगी है. उनका कहना है कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते. इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के कानून समेत 13 मांगें कर रहे हैं.

किसान मजदूर मोर्चा के कोआर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हमने सरकार को 7 दिसंबर का समय दिया था बातचीत के लिए. मगर सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है.

बता दें कि 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक दिया. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे, जिसमें 8 किसान घायल हो गए थे.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहें विस्तार न्यूज के साथ…

ज़रूर पढ़ें