शाम 4 बजे चुनाव आयोग की पीसी, बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Election Commission: भारतीय निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन करेगा, जिसमें बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है. विधानसभा चुनाव बंगाल समेत असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में होने हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हाल ही में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन सभी राज्यों का दौरा कर जायजा लिया है. आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम 5 राज्यों में होने वाले चुनावों की जानकारी देंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की है. सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार 4 से 8 चरणों में कराए जाने की संभावना है. चुनाव आयोग यह फैसला सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ले सकता है. जिन 5 राज्यों में चुनाव होने हैं. उसमें सबसे ज्यादा तैयारी पश्चिम बंगाल चुनाव की हो रही है.
भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा; जिसमें चुनाव वाले राज्यों में चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। https://t.co/pteOcTNb4e pic.twitter.com/FUgOVPVohL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
दरअसल, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि चुनाव कब और कितने चरणों में होंगे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक से तीन चरणों में चुनाव कराने की योजना पर विचार कर रहा है. पिछले विधानसभा कार्यकाल की अगर बात की जाए, तो तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे. जबकि असम में तीन चरणों और बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे.
शाम 4 बजे विज्ञान भवन में होगी पीसी
चुनाव आयोग द्वारा असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ अपील करने की अवधि समाप्त हो चुकी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान भवन में की जाएगी.