Vistaar NEWS

लोकसभा में निलंबित 8 विपक्षी सांसदों का ‘वनवास’ खत्म, कांग्रेस के 7 और CPM के 1 सदस्य पर हुई थी कार्रवाई

Loksabha Speakar Om Birla

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला

Parliament Budget Session: लोकसभा से निष्काषित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस ले लिया गया है. 3 फरवरी को संसद में हंगामा करने की वजह से विपक्षी सांसद निलंबित हुए थे. जिसमें कांग्रेस के 7 और CPM के 1 सांसद पर कार्रवाई हुई थी.

विपक्षी सांसदों के निलंबन वापस लेने का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने रखा था. जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों से मतदान कराया और निलंबित किए गए सभी 8 सांसदों का निलंबन वापस ले लिया. यानी अब निलंबित किए गए सभी 8 सांसद संसद के बजट सत्र में भाग ले सकते हैं.

क्या बोले किरेन रिजिजू?

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार हो या सत्ताधारी खेमा किसी भी सांसद को सदन की कार्यवाही से जानबूझकर नहीं निकाला जाता है और ना ही कोई निकालना चाहता. विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. आप अपने मुद्दों के साथ अपनी बात रख सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव में NDA को फायदा, विपक्ष की कम हुई इतनी सीटें, जानें फाइनल स्कोर कार्ड

इन 8 सांसदों पर हुई थी कार्रवाई

लोकसभा स्पीकर ने इन 8 सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई की थी, जिसमें डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, हिबी इडेन, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, प्रशांत पडोले और वेंकेट रमन शामिल हैं. निलंबन वापस होने के बाद सभी विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

लोकसभा स्पीकर ने क्या कहा?

लोकसभा में जब संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव पर लोकसभा स्पीकर ने फैसला सुनाते हुए सभी सांसदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. स्पीकर ने कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई से बनाई गई तस्वीरों के इस्तेमाल पर रोक है. सभी सांसदों को इस पर ध्यान देना चाहिए.

Exit mobile version