Delhi Weather: दिल्ली में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच रविवार की सुबह झमाझम बारिश हुई. बारिश के साथ ही दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने भी आज यानी रविवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान बादलों की आवाजाही और हवा चलने की भी संभावना है. तापमान भी करीब 29 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होने की उम्मीद जताई है. इसके अलावा राजस्थान में भी हल्की बारिश होने की संभावना है.
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
वीडियो फ़िरोज़शाह रोड से है। pic.twitter.com/2HA3sJGXOp
दिनभर बादल छाए रहने की संभावना
रविवार सुबह हुई बारिश के बाद कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. सुबह हुई बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं. जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. लोगों को गर्मी से राहत मिलते दिखाई दी. मौसम विभाग ने दोपहर में भी बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में रहने वाले गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश होने पर खुशी जताई.
ये भी पढ़ेंः झुकने को तैयार नहीं ईरान, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने US को दी वार्निंग, कहा-हम खून दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं…
न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट
मौसम विभाग की मानें तो 15 से 19 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बीच बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा देश के कई राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. न्यूनतम तापमान की अगर बात करें, तो 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
