Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
अरविंद केजरीवाल ने एलजी को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा - Vistaar NEWS

अरविंद केजरीवाल ने एलजी को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Delhi Chief Minister: आतिशी ने केजरीवाल के फैसले को दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा फैसला बताया. भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी बोलीं, 'उन्होंने सारी एजेंसियां ​​अरविंद जी के पीछे लगा दीं.
Arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल

Delhi Chief Minister: आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. आम आदमी पार्टी की तरफ से इसका ऐलान भी कर दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वहीं, दिल्ली की प्रस्तावित मुख्यमंत्री ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने कहा, बीजेपी ने हमारे सीएम पर फर्जी आरोप लगाया.

आतिशी ने केजरीवाल के फैसले को दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा फैसला बताया. भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी बोलीं, ‘उन्होंने सारी एजेंसियां ​​अरविंद जी के पीछे लगा दीं. 6 महीने तक वो जेल में थे. अरविंद जी की जगह कोई और होता तो तुरंत सीएम की कुर्सी पर बैठ जाता है. दिल्ली के लोग बहुत दुखी हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी प्रण लिया है कि केजरीवाल जी को फिर से सीएम बनाना है.’

ज़रूर पढ़ें