Vistaar NEWS

प्रेमी से फोन पर बात करते पकड़ी गई बेटी, गुस्साए पिता ने हंसिए से रेता गला, ऐसे हुआ खुलासा

Gorakhpur father kills daughter

गोरखपुर में पिता ने कर दी बेटी की हत्या

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक पिता अपनी ही बेटी के लिए हैवान बन गया. वह सी छोटी सी बात को लेकर. दरअसल, पिता ने एक दिन अपनी बेटी को फोन पर बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई और इस दौरान पिता ने बेटी के ऊपर दरांती से हमला कर दिया. जिसमें बेटी की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए गिरने का बहाना बनाया, लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से हत्या का राज खुल गया और आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश भारती की बेटी नेहा किसी लड़के से बात करती थी, जिससे कमलेश बात करने के लिए मना करता था. कई बार दोनों के बीच बहसबाजी भी हो चुकी थी, लेकिन फिर भी नेहा ने बात करना बंद नहीं किया. मोबाइल पर बात करते देख पिता कमलेश आग बबूला हो जाता और एक दिन उसने चेतावनी भी दी, कि बात करना बंद कर दे, लेकिन इसके बावजूद नेहा ने एक नहीं सुनी.

फोन पर बात करने से गुस्साए पिता ने कर दी हत्या

एक दिन नेहा फोन पर बात कर रही थी, कि अचानक से उसके पिता की नजर पड़ गई. इस दौरान आगबबूला पिता ने बेटी को खूब खरीखोटी सुनाई, तो दोनों के बीच बात बढ़ गई. इस दौरान बेटी को पिता ने एक थप्पड़ जड़ दिया. पिता के थप्पड़ मारते ही बेटी ने भी हमला करने की कोशिश की, तो इस दौरान गुस्साए पिता ने अपना आपा खो दिया और पास में रखी दरांती उठाकर बेटी के ऊपर हमला कर दिया. इस दौरान गर्दन पर कई वार किए, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां नेहा ने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में 8 की बजाय 2 चरणों में वोटिंग, BJP क्यों मान रही इसे बड़ा ‘मौका’, TMC की बढ़ी टेंशन?

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म

पुलिस ने नेहा की मौत के बाद परिजनों से बातचीत की तो पिता ने बताया कि नेहा घर पर फिसलकर दरांती पर गिर गई थी, जिसकी वजह से उसको चोट लग गई. लेकिन जब पुलिस को परिजनों की बात पर शंका हुआ तो सख्ती के साथ पूछताछ शुरू कर दी. जिसमें पता चला कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर दी. हालांकि बाद में आरोपी पिता ने भी जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल, आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Exit mobile version