Vistaar NEWS

मुजफ्फरपुर में भागती रही डांसर, भोजपुरी सिंगर खींचकर लाया और फिर स्टेज से फेंक दिया, Video हुआ वायरल

In Muzaffarpur, a Bhojpuri singer caught hold of a dancer and threw her off the stage.

मुजफ्फरपुर में भोजपुरी सिंगर ने डांसर को पकड़कर स्टेज से फेंक दिया.

Muzaffarpur video goes viral: बिहार के मुज्फ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहां राजेपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में स्टेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान स्टेज पर डांसर डांस कर रही थी, वहीं एक धनंजय शर्मा नाम का भोजपुरी सिंगर भी स्टेज पर मौजूद था. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए. स्टेज पर मौजूद सिंगर धनंजय शर्मा ने पहले तो डांसर को जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान डांसर भागती हुई दिखाई दी. लेकिन फिर देखते ही देखते धनंजय शर्मा ने डांसर को उठाकर स्टेज से फेंक दिया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोगों ने घटना को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

स्टेज पर पहले खींचा और फिर फेंक दिया

पूरा मामला राजेपुर थाना क्षेत्र के मौना गांव का है. बताया जा रहा है कि 11 मार्च की रात को शादी समारोह के मौके पर स्टेज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. धूम-धड़ाके के बीच लोग झूम और गा रहे थे. स्टेज पर एक डांसर परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान लोग भी काफी एंजॉय कर रहे थे. लेकिन तभी स्टेज पर मौजूद भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने कुछ ही सेकेंड्स मे कुछ ऐसी करतूत की लोगों के होश उड़ गए. स्टेज पर डांस कर रही डांसर को धनंजय शर्मा ने पकड़कर खींच लिया. इस दौरान डांसर खुद को बचाते हुए भागती हुई दिखाई दी. लेकिन धनंजय शर्मा फिर भी नहीं माना और डांसर को खींचकर उठा लिया और भीड़ में फेंक दिया.

ऐसा एक्शल लिया जाए, ताकि दोबारा घटिया काम ना कर सके

वहीं भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोगों ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर कल्पना श्रीवास्तव नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘इस तरह की बेशर्मी शर्मसार करने वाली है. भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा मंच पर गाना गा रहे थे, तभी धनंजय शर्मा ने एक नर्तकी को उठा कर जनता के बीच फेंक दिया. कितनी घटिया मानसिकता है. इसकी बिहार पुलिस को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए, ताकि ऐसा घटिया काम दोबारा ना कर सके.’

हालांकि घटना को लेकर सिंगर धनंजय शर्मा ने सफाई दी है. सिंगर ने कहा कि उस वक्त स्टेज पर जो हुआ, किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से नहीं था. मस्ती-मजाक का माहौल था, उसी दौरान यह घटना हो गई.

ये भी पढ़ें: ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को निकाला गया, एस जयशंकर ने आर्मेनिया को कहा Thank You

Exit mobile version