‘सभी के फायदे के लिए ऐसा किया गया है’, बंगाल में 2 चरणों में मतदान को लेकर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'राज्यों में चरणों की संख्या कम करना जरूरी था. ये फैसला इसलिए लिया गया कि सभी को सहूलियत हो. सभी के फायदे के लिए ऐसा किया गया है.'
Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner

ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग ने रविवार को एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया. इनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी शामिल हैं. लेकिन इसके साथ ही एक चीज जो चर्चा में बनी हुई है, वो है पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव करवाने का फैसला. जहां पिछली बार राज्य में 8 चरणों में चुनाव हुआ था, वहीं इस बार चुनाव आयोग ने केवल 2 चरणों में चुनाव करवाने का फैसला लिया है. हालांकि इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वजह भी बताई है.

‘सभी को सहूलियत हो, इसलिए ये फैसला लिया गया’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक केंद्र शासित समेत 5 राज्यों में चुनावों के ऐलान के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘राज्यों में चरणों की संख्या कम करना जरूरी था. ये फैसला इसलिए लिया गया कि सभी को सहूलियत हो. सभी के फायदे के लिए ऐसा किया गया है. इस बार दो चरणों में चुनाव लेने का फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है. सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है.

2021 में 8 चरणों में हुआ था चुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव होना है. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों में, और बाकी 142 विधानसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी. केंद्र शासित राज्यों के साथ ही सभी पांचों प्रदेशों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आएंगे. पश्चिम बंगाल की कुल 824 विधानसभा सीटों पर लगभग 17.4 करोड़ वोटर्स भाग लेंगे. जिसके लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

पिछली बार साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे. हालांकि उस समय राज्य में 8 चरणों में चुनाव संपन्न हुआ था. इस चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी.

ये भी पढे़ं: पश्चिम बंगाल में पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया गया, इलेक्शन के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता बनर्जी ने की घोषणा

ज़रूर पढ़ें