Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

Budget Session: सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित, मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा के लिए विक्षप का हंगामा

Parliament budget session 2nd Phase

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू

Parliament Budget Session 2026: संसद में बजट सत्र का आज सोमवार, 9 मार्च को दूसरे चरण का पहला दिन है. 9 मार्च से शुरू हुआ यह चरण 2 अप्रैल तक चलेगा. आज संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष चर्चा की. इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का मुद्दा भी उठाया. आज दिनभर सदन हंगामेदार रही. फिलहाल, कल 10 मार्च तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है.

सुधीर सिंह

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ” वेस्ट एशिया में जो हो रहा है उससे कितने पैसे का नुकसान होगा. इससे हमारी अर्थव्यवस्था को जबरदस्त नुकसान होने वाला है, तो इस पर चर्चा करने से क्या दिक्कत है? यही हमारी मांग थी. उसके बाद हम दूसरे मुद्दे पर चर्चा करेंगे. वेस्ट एशिया का मामला क्या जरूरी नहीं है? ये जनता का मुद्दा है. इसलिए हम इस पर चर्चा चाहते हैं.”

सुधीर सिंह

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “राहुल गांधी से बड़ा जिद्दी और उछल धक्का विपक्ष का प्रोपेगेंडा नेता नहीं देखा, लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा नहीं देखा. ये देश संविधान से चलता है, उसमें ऑर्टिकल 94 कहता है कि आप स्पीकर को हटाने का नोटिस देंगे और उस पर चर्चा होगी. जब स्पीकर आ नहीं रहे हैं तो उस पर फैसला कौन लेगा? आज मामला लिस्टेड है, तो उस पर बिना चर्चा किए आप दूसरा स्थगन प्रस्ताव कैसे ला सकते हैं? ये किस संविधान में लिखा है?”

सुधीर सिंह

ललन सिंह ने कहा, ” यही विपक्ष का हालत है खुद अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं और खुद ही बहस में हिस्सा नहीं लेते हैं. उनकी रूचि किसी भी विषय पर बहस करने की नहीं होती है. उनकी रूचि सदन को कैसे बाधित की जाए ये रहता है. इसी से वो लोकतंत्र चलाना चाहते हैं. ये लोकतंत्र नहीं है सदन लोकतंत्र पर बहस करने की जगह है. मुद्दों पर बहस करने की जगह है, पूरा देश देखता है.”

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कहा, “सवाल 66000 भारतीय का नहीं है, आपने गैस की कीमत क्यों बढ़ाई, आप आश्वासन देंगे कि पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ेगे, 1 करोड़ भारतीयवासी की सुरक्षा की गारंटी लेंगे, क्या कार्य योजना है उन्हें निकालने की उससे सदन को विश्वास में लेंगे?”

सुधीर सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “सदन में ऐसे बर्ताव की कभी उम्मीद नहीं थी. सदन को चलने नहीं देना जनता के अधिकार छीनने जैसा है. आप ‘अबोध बालक’ हैं, और आप ऐसे ही रह सकते हैं. सदन में प्लेकार्ड दिखाने का मतलब है कि आपको जवाब नहीं चाहिए, बल्कि सिर्फ हंगामा करना है.”

सुधीर सिंह

BJP सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, “आज पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार विपक्ष खासकर कांग्रेस सदन की मर्यादा की धज्जियां उड़ा रही है. विपक्ष के साथ चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज की तारीख तय की गई, लेकिन आज आप देख रहे हैं कि एक दूसरे प्रस्ताव के साथ कांग्रेस आ गई है. एक परिवार का कांग्रेस में माफिया राज चल रहा है, जिसमें वे सदन को भी घेरने की कोशिश कर रहे हैं.”

सुधीर सिंह

अखिलेश यादव ने कहा, “अमेरिका तय कर रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना चाहिए. इस पर बहस होनी चाहिए. भारत की विदेश नीति पर संसद में चर्चा होनी चाहिए.”

सुधीर सिंह

राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी के लिए प्रोटोकॉल विवाद पर कंगना रनौत ने कहा, “मैं बस यही कह सकती हूं कि विनाश काले विपरीत बुद्धि.”

सुधीर सिंह

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “बहुत दुख के साथ, मैं कह रहा हूं कि विपक्ष का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय भी है. उन्हें देश या बहस में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे सिर्फ अराजकता फैलाने में लगे हैं.”

सुधीर सिंह

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “इस बार हमें उम्मीद है कि कुछ अच्छा होगा. प्रस्ताव लेकर आए हैं, देखते हैं क्या होता है?

सुधीर सिंह

मिडिल ईस्ट में संघर्ष की स्थिति पर EAM डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “कल तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक लौटने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं. खाड़ी देशों से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है.”

सुधीर सिंह

पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान देने के दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई.

सुधीर सिंह

बजट सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है.

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं यह सुनने के लिए उत्सुक हूं कि संसद में पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर क्या कहेंगे.”

सुधीर सिंह

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा आज शुरू होने वाला है. दुख की बात है कि इसकी शुरुआत लोकसभा स्पीकर के खिलाफ एक प्रस्ताव से हो रही है. हम इसका जवाब देंगे, लेकिन कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वे संवैधानिक पदों और संवैधानिक गरिमा को गिराने के लिए कहां तक जाएंगे. वे कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना करते हैं. वे चुनाव आयोग की अनदेखी करते हैं. वे लोकतंत्र की अनदेखी करते हैं. कांग्रेस वाले सिर्फ एक परिवार को मानते हैं.”

सुधीर सिंह

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “अभी फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी, जिसके बाद तय होगा कि आगे कैसे बढ़ें. हमारी विदेश नीति को भाजपा सरकार ने गिरवी रख दिया है. महंगाई बढ़ती जा रही है. हमारे जो लोग विदेश में फंसे हुए हैं, उनके लिए भारत सरकार क्या कर रही है?”

सुधीर सिंह

विदेश मंत्री द्वारा संसद में पश्चिमी एशिया में मौजूदा स्थिति पर सरकार की तरफ से दिए जाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “परंपरा ये रही है कि जब सदन के अंदर कोई बयान दिया जाता है तब विपक्ष का अधिकार होता है कि स्पष्टीकरण पूछे. लेकिन ये सरकार कभी भी स्पष्टीकरण के लिए तैयार नहीं होती इसलिए इस तरह का बयान मायने नहीं रखता.”

सुधीर सिंह

ओम बिड़ला के प्रस्ताव का TMC भी करेगी समर्थन

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष ने बजट सत्र के पहले चरण में नोटिस दिया था. ओम बिड़ला के खिलाफ 118 सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इंडिया गठबंधन में शामिल दल टीएमसी ने उस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, लेकिन अब TMC ने भी समर्थन देते हुए कहा है कि वे विपक्ष के लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे.

सुधीर सिंह

विपक्ष के नेता करेंगे बैठक

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने सांसदों के साथ बैठक करेंगे.

Exit mobile version