Lucknow News: ‘कई हड्डियां टूटी, 18 चोटों के निशान’, 4 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या

Lucknow News: 5 साल के मासूम अर्नव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है.
lucknow news

lucknow news

Lucknow News: अगर आप थोड़ी बहुत भी सोशल मीडिया स्क्रॉल करते है और खबरों पर नजर रखते हैं, तो बीते दिन में कभी न कभी इस बच्चे की तस्वीर आपके सामने से जरूर गुजरी होगी. ये तस्वीर लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के लाजपत नगर का निवासी मासूम अर्नव उर्फ गुग्गू की है, जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुका है. 5 साल के मासूम अर्नव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है.

क्या कहती है अर्नव की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट?

अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि इस मासूम बच्चे की शरीर पर 18 से ज्यादा भंगीर चोटों के निशान हैं और कई हड्डियां भी टूट चुकी हैं. डॉक्टरों ने अशंका जताई है कि बच्चे की बेहरमी से पीटा गया है और मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई है. बच्चे की मौसी काजल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि बच्चे के पिता भीष्ण खरबंदा और सौतेली मां रागिनी पिछले कई महीनो से बच्चे के साथ मारपीट कर रहे थे.

शरीर कईं नई-पुरानी चोट के निशान थे-काजल

काजल ने बताया कि एक बार जब डुग्गू नानी के घर आया था तो उसके छोटे से शरीर कई चोट के निशान थे. इस बार इतनी जोर से बच्चे को पीटा कि वह दर्द सह नहीं पाया और वही उसके प्राण निकल गए. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के शरीर पर अलग-अलग हिस्सों पर चोट के पुराने और नए निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि बच्चे को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था.

6 महीने से किया जा रहा था प्रताड़ित

बच्चे के ननिहाल पक्ष का आरोप है कि अर्नव को करीब छह महीने से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. शरीर पर पड़े चोट के निशान छिपाने के लिए गर्मी के मौसम में भी उसे फुल स्लीव शर्ट और टोपी पहनाकर रखा जाता था.

ज़रूर पढ़ें