‘यूथ कांग्रेस वालों ने काम कर दिया’, AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट को राहुल गांधी का समर्थन, भाजपा ने किया पलटवार

संबित पात्रा ने आगे कहा, 'यूथ कांग्रेस के बड़े लीडर्स का कपड़े उतारकर भारत के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन विश्व दरबार के सामने किया था. उस वक्त भी भाजपा ने कहा था कि ये टॉपलेस, ब्रेनलेस, शेमलेस प्रोटेस्ट के आर्किटेक्ट और डिजाइनर खुद राहुल गांधी थे.'
Sambit Patra and Rahul Gandhi (File Photo)

संबित पात्रा और राहुल गांधी(File Photo)

Rahul Gandhi on AI Summit: दिल्ली में आयोजित हुए एआई लीडरशिप समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट का राहुल गांधी ने समर्थन किया है. सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में हुए एआई समिट का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर भी बात की. राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ‘एआई सुना होगा आपने… कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने.’

BJP ने कहा- ये गद्दारी है

वहीं एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘कल राहुल गांधी जी ने ऑल इंडिया कमेटी को एक भाषण दिया. ऑल इंडिया कमेटी के उस पोडियम से भाषण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोग कहते हैं AI, सुना होगा आपने AI… यहां पर अभी समिट हुआ था, कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने…’

संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘कुछ दिन पहले भारत मंडपम में World AI Summit हुआ था. जब यह समिट चल रहा था, तब यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था. यह कोई संयोग नहीं था, यह एक प्रयोग था. उस समय भी भाजपा ने य​ह स्पष्ट किया था कि इसके आर्किटेक्ट और डिजाइनर राहुल गांधी थे और उनके आवास पर ही इसकी साजिश रची गई थी. कल राहुल गांधी ने खुद ही इसे साबित कर दिया.’

‘प्रोटेस्ट के आर्किटेक्ट राहुल गांधी थे’

संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘यूथ कांग्रेस के बड़े लीडर्स का कपड़े उतारकर भारत के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन विश्व दरबार के सामने किया था. उस वक्त भी भाजपा ने कहा था कि ये टॉपलेस, ब्रेनलेस, शेमलेस प्रोटेस्ट के आर्किटेक्ट और डिजाइनर खुद राहुल गांधी थे. राहुल गांधी के निवास स्थान पर ही इसका डिजाइन हुआ था. कल खुद राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया कि हां हमने कर दिया.’

पात्रा ने आगे कहा कि जिस तरह एक गद्दार हंसता है, जब उसके खुद के देश पर छूरा भोंकता है, तो वही मीर जाफर वाली हंसी राहुल गांधी के चेहरे पर नजर आ रही थी.

ये भी पढे़ं: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के आरोपों पर अमित शाह का जवाब, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लगाया था बड़ा आरोप

ज़रूर पढ़ें