Vistaar NEWS

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, रूपा गांगुली का नाम भी शामिल

BJP candidate Roopa Ganguly (File Photo)

BJP प्रत्याशी रूपा गांगुली(File Photo)

BJP Candidates List: पश्चिम बंगल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्ट ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 111 प्रत्याशियों का ऐलान किया है. पहली लिस्ट में जिन प्रत्याशियों को विष्णुपुर और जॉयपुर से टिकट दिया था, अब उनकी जगह पार्टी ने दूसरे कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में रूपा गांगुली का नाम भी शामिल किया गया है.

दूसरी लिस्ट में 19 महिलाओं का नाम शामिल

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी की है. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 144 प्रत्याशियों की घोषणा की थी. इस तरह दोनों लिस्ट में पार्टी कुल 255 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 19 महिलाओं को मैदान में उतारा है. इनमें चर्चित नाम पूर्व सांसद रूपा गांगुली का भी शामिल है. रूपा गांगुली को पार्टी ने सोनपुर दक्षिण विधानसभा सीट से टिकट दिया है.

बिष्णुपुर और जॉयपुर सीटों पर प्रत्याशियों को बदला

बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करने के साथ ही दो बड़े बदलाव किए हैं. पहली लिस्ट में विष्णुपुर और जॉयपुर से जिन प्रत्याशियों का ऐलान किया था, उन्हें बदल दिया गया था. बिष्णुपुर (SC) सीट से पार्टी ने पहले अग्निश्वर नस्कर के नाम की घोषणा की थी, लेकिन अब दूसरी लिस्ट में परिवर्तिन करते हुए विस्वजीत खान इस सीट से उतारा है. वहीं जॉयपुर सीट पर बिस्वजीत महतो के नाम की घोषणा की है.

39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में कई बड़े नामों का ऐलान किया है. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (SC), हॉकी के पूर्व खिलाड़ी भरत छेत्री को कलिम्पोंग, रेखा पात्रा को हिंगलगंज(SC) जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को एगरा सीट से टिकट दिया है.

ये भी पढे़ं: पहाड़ों में घर बनाकर शुरू करें बिजनेस, सरकार देगी पैसा, जानिए कैसे उठाएं योजना का फायदा

Exit mobile version