Vistaar NEWS

मोनालिसा की शादी में सियासत की एंट्री! BJP नेताओं ने SP से मिलकर पासपोर्ट रद्द करने की मांग की

Monalisa and Farman (File Photo)

मोनालिसा और फरमान(File Photo)

MP News: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर सियासत शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से शादी कर ली थी. लेकिन बीजेपी ने इस शादी का विरोध करते हुए लव जिहाद का आरोप लगाया है. मोनालिसा और फरमान की शादी के विरोध में बीजेपी नेताओं ने खरगोन एसपी से मुलाकात की है. मोनालिसा की शादी को लव जिहाद के तहत साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

मोनालिसा का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की

बीजेपी नेताओं ने मोनालिसा के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. खरगोन बीजेपी अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक सचिन बिरला समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने खरगोन एसपी से मुलाकात की.

फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर केरल ले जाया गया

बीजेपी नेताओं ने खरगोन एसपी से मुलाकात के दौरान मोनालिसा के परिजनों की शिकायत का हवाला दिया था. विधायक राजकुमार मेव ने बताया कि मोनालिसा को बहला फुसलाकर शादी की गई है. फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने केरल ले जाया गया, फिर लव जिहाद करके शादी कर ली गई. बीजेपी विधायक का कहना है कि मोनालिसा नाबालिग है.

लव जिहाद के आरोपों को खारिज कर चुकी हैं मोनालिसा

हालांकि लव जिहाद के आरोपों को मोनालिसा सिरे से खारिज कर चुकी हैं. शादी को लेकर मोनालिसा ने कहा था, ‘लव जिहाद का सवाल ही नहीं उठता. हमने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. मैंने धर्म नहीं बदला है, बल्कि मंदिर से शादी की है. फरहान तो हमसे शादी भी नहीं करना चाहते थे, लेकिन हमने खुद जिद करके शादी की है. मेरा परिवार भी इस शादी के खिलाफ था. इसलिए हम लोगों ने मंदिर में शादी की है.’

ये भी पढे़ं: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वाराणसी, कॉलेज के अंदर 8 गोलियां मारकर की छात्र की हत्या

Exit mobile version