Rajya Sabha Election 2026: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की रणनीति बुरी तरह फेर रही. सभी की सभी पांचों सीटों पर NDA ने क्लीन स्वीप करते हुए जीत दर्ज कर ली है. भाजपा की इस बड़ी जीत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar और भाजपा नेता Nitin Nabin राज्यसभा पहुंच गए. इनके साथ ही NDA के अन्य उम्मीदवारों ( में Ramnath Thakur, Upendra Kushwaha और Shivesh Ram ने भी जीत दर्ज कर राज्यसभा सीट पक्की कर ली हैं.
एनडीए खेमे में खुशी का माहौल
चुनाव परिणाम के बाद एनडीए खेमे में खुशी का माहौल देखा गया. वहीं महागठबंधन की परिस्थियों पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar और Nitin Nabin को 44-44 वोट मिले. वहीं केंद्रीय मंत्री Ramnath Thakur को 42 वोट प्राप्त हुए, आरएलएम के नेता Upendra Kushwaha को भी 42 वोट मिले.
कहां बिगड़ा समीकरण
बिहार राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 वोटों की आवश्कता थी. लेकिन महागठबंधन के 4 विधायक इस मतदान में शामिल नहीं हुए. इनमें कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक हैं. इनकी अनुपस्थिति से पूरी चुनाव गणना बदल गई और इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई. राजद के ढाका विधायक Faisal Rahman मतदान के दौरान विधानसभा नहीं पहुंचे। पार्टी नेताओं ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
दूसरी तरफ कांग्रेस के भी तीन विधायक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे. इनमें Manoj Vishwas और Surendra Kushwaha से भी संपर्क नहीं हो पाया. इस वजह से महागठबंधन की वोटों की संख्या काफी कम हो गई.
ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप शैतान की औलाद है’, सपा की पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने बढ़ते पेट्रोलियम दामों को लेकर केंद्र पर भी निशाना साधा
