Vistaar NEWS

बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले हो गया खेला! कांग्रेस के 4 विधायक ‘लापता’, रातभर चली खोजबीन

tejashwi yadav And rahul gandhi

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार की राजनीति का सियासी पार एक बार फिर हाई हो गया है. राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन दल के सभी विधायकों को पटना के पनाश होटल एकत्रित किया गया था, लेकिन इस दौरान कांग्रेस पार्टी के 4 विधायकों ने दूरी बनाए रखी. जानकारी के अनुसार, इन 4 कांग्रेसी विधायकों का इंतजार रात भर रहा लेकिन फिर भी संपर्क नहीं हो पाया. जिसकी वजह से बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट तेज हो गई है. वहीं आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि महागठबंधन के पक्ष में कुल 48 विधायक हैं.

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को पहले ही शंका होने लगी थी. इसलिए उन्होंने चुनाव से पहले ही अपने विधायकों को एकत्रित करना शुरू कर दिया. बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुल 6 विधायक हैं, जिसमें से केवल 2 विधायक ही पटना के पनास होटल पहुंचे हैं, बाकि 4 विधायक लापता हैं. हालांकि, पार्टी का कहना है कि कांग्रेस विधायक मजबूती के साथ महागठबंधन दल के साथ खड़े हैं और वे जल्द पहुंचेंगे. इस दौरान होटल पहुंचे बिधायकों से तेजस्वी यादव ने बातचीत की.

भाई वीरेंद्र ने 48 विधायकों का किया दावा

RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया महागठबंधन दल 48 का आंकड़ा पार कर जाएगा, भले ही हमारा संख्या बल 41 ही है. हमारे साथ दूसरी पार्टियों के विधायक भी आ रहे हैं. वे किस पार्टी के हैं. यह मैं अभी नहीं बता सकता हूं.

ये भी पढ़ेंः ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

कब होगा राज्यसभा चुनाव?

बिहार में आज राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं. मतदान सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा. मतदान के बाद परिणाम भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे. फिलहाल, परिणाम से पहले एनडीए काफी मजबूत स्थिति में है, लेकिन पांचवी सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी नामांकन किया है. राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए न्यूनतम 41 वोटों की जरूरत पड़ेगी.

Exit mobile version