Vistaar NEWS

DM से छुट्टी के लिए SDM ने साइन की जगह लगाया अंगूठा, लेटर वायरल, जानें क्या है मामला

ballia sdm requesting medical leave after pet dog attack

बलिया एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के छुट्टी मांगने का पत्र वायरल

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक एसडीएम ने जिलाधिकारी से छुट्टी मांगने के लिए हस्ताक्षर की जगह पर अंगूठा लगाया. हालांकि जिलाधिकारी ने छुट्टी स्वीकृति कर दी लेकिन अब एसडीए का छुट्टी वाला लेटर काफी वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. जब यह मामला काफी वायरल होने लगा तो उन्होंने सफाई देते हुए हस्ताक्षर की जगह पर अंगूठा लगाने की वजह भी बताई. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बलिया जिले की बैरिया तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी (SDM) आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया. यह हादसा उस दौरान हुआ, जब कुत्ता उनके पिता पर हमला कर दिया, तो उन्होंने बचाने की कोशिश की. इस दौरान कुत्ते के हमले में एसडीएम आलोक प्रताप के दोनों हाथों में काफी चोट आई, जिसकी वजह से वे साइन करने में असमर्थ रहे और साइन की जगह अंगूठा लगाकर छुट्टी की मांग की.

हालांकि, डीएम ने तुरंत ही छुट्टी मंजूर करते हुए उन्हें बेहतर इलाज कराने की सलाह दी और उनकी जगह पर दूसरे अधिकारी को नियुक्त कर दिया. ताकि विभागीय कार्यों पर भी कोई रुकावट न आए.

क्या बोले एसडीएम?

SDM आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुत्ते के हमले से दोनों हाथों से काफी खून बहने की वजह से छुट्टी लेनी पड़ी है. गंभीर चोट होने की वजह से अपने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन और जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर करने में असमर्थ हैं. यह हमला सरकारी आवास पर मौजूद पालतू कुत्ते ने किया.

ये भी पढ़ेंः मंदिर में लिए 7 फेरे, शादी के 5वें दिन ही जेवर लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, ब्याह के नाम पर युवक से ठगी

छुट्टी मांगने का लेटर हो रहा वायरल

वैसे तो छुट्टी लेना और देना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन छुट्टी मांगने वाले पत्र पर साइन की जगह अंगूठे को लेकर यह काफी वायरल हो रहा है. एसडीएम आलोक प्रताप ने वायरल पत्र को लेकर कहा कि हमें लेटर वायरल होने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने पत्र में लिखी गई सभी बातों को सत्य बताया है. फिलहाल, वे अभी अपने विभागीय कार्य से छुट्टी पर हैं.

Exit mobile version