जेल से बाहर आएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दुलारचंद हत्याकांड में हाई कोर्ट से मिली जमानत

Bihar News: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आएंगे. दुलारचंद हत्याकांड में हाईकोर्ट उन्हें जमानत मिल गई है.
Anant Singh

अनंत सिंह को मिली जमानत

Anant Singh News: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आएंगे. विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी. जिसमें अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया था. दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है. अनंत सिंह जेडीयू से विधायक हैं. अनंत सिंह की निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

किस मामले में जेल में बंद रहे अनंत सिंह

अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जनसुराज पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में बंद थे. दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे. इसी दौरान बाहुबली विधायक अनंत सिंह का काफिला निकला और किसी बात को लेकर दोनों के समर्थकों में भिड़ंत हो गई. इस दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. हत्या के मामले में अनंत सिंह को जेल हो गई. जब मोकामा विधानसभा का रिजल्ट आया तो अनंत सिंह जीत गए, लेकिन उस दौरान वे जेल में ही रहे.

करीब 4 जेल में रहे अनंत सिंह

अनंत सिंह की गिरफ्तारी विधानसभा चुनाव के दौरान 1 नवंबर को हुई थी. जहां पुलिस ने 2 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था. इस दौरान वे करीब 4 महीनों तक जेल में रहे. हालांकि इस दौरान उन्हें इलाज के लिए और विधानसभा की शपथ पढ़ने, राज्यसभा की वोटिंग के लिए जेल से बाहर लाया गया था. लेकिन इसके बाद फिर जेल भेज दिया गया. अब उन्हें पटना हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए जमानत दे दी है.

ये भी पढ़ेंः असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से लड़ेंगे चुनाव

जेल में रहते हुए चुनाव जीते

बिहार विधानसभा के मतदान के दौरान अनंत सिंह जेल में ही रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनाव जीत लिया. अनंत सिंह मोकामा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्होंने जीत मिली. 16 मार्च को अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में मतदान करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था कि जल्द ही हम रिहा होंगे और आज उनकी जमानत हो गई.

ज़रूर पढ़ें