Badshah Tatiri song: अपर्णा यादव ने बादशाह के ‘टटीरी’ गाने को बताया फूहड़, CM Yogi को पत्र लिखकर बैन करने की उठाई मांग

Badshah Tatiri song: रैपर और सिंगर बादशाह के हालिया रिलीज हिरयाणवी सांग 'टटीरी' को लेकर उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं. अब उत्तर प्रदेश में भी इस गाने को बैन करने की मांग उठने लगी है.
Badshah, Tatiri song

Badshah Tatiri song: रैपर और सिंगर बादशाह के हालिया रिलीज हिरयाणवी सांग ‘टटीरी’ को लेकर उनकी मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रहीं. अब यूपी में भी इस गाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है. प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस मामले में मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा हैं. सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए अपर्णा यादव ने प्रदेश में रैपर बादशाह के स्टेड शो रोकने की मांग की है. इसी के साथ ही इस मामले में शख्त कार्रवाई की भी मांग की है.

गाने के बोल बेहद द्विअर्थी और अश्लील-अपर्णा यादव

अपर्णा यादव के अनुसार बादशाह के इस गाने के बोल बेहद द्विअर्थी और अश्लील हैं, जो समाज और युवाओं पर बुरा असर डाल रहे हैं. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, “हरियाणा के गायक बादशाह की एक एल्बम है टेटीरी जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया है और स्कूल की छात्राओं का अशोभनीय प्रदर्शन उसमें किया गया है. “

असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल-अपर्णा यादव

उन्होंने आगे कहा ‘इस गाने में जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया है वो बहुत ही असंवेदनशील है साथ बहुत अपमानजनक भी है. स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं के दिखाया गया है, जिन्हें अनुचिक ढंग से प्रदर्शित किया गया है, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोगों ने ऐसी फिल्में देखी जिसमें महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था और इन्हें देखकर लोग उसी प्रकार का घटना क्रम समाज में भी करने लगे हैं.’

ये भी पढ़ेंः 1 शख्स दो सरकारी नौकरी, 17 सालों तक काटी मौज, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, जानें कैसे हुआ खुलासा

सीएम योगी से की ये मांग

अपर्णा यादव ने अपने पत्र में सीएम योगी से कहा कि मैं मुख्यमंत्री से प्रार्थना करती हूं कि वे पूरे उत्तर प्रदेश में इस बादशाह पर ब्लैंकेट बैन लगाने का काम करें. हालांकि इस गाने के बाद मामला हरियाणा के महिला आयोग पहुंचा जिसके बाद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हुआ है . इसके बाद बादशाह का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें